Koderma News: सतगावां के बासोडीह में आधुनिक सुविधाओं से युक्त 'ओम क्लिनिक' का शुभारंभ
डिजिटल एक्स-रे, फुल बॉडी प्रोफाइल और एलाइजा जांच की सुविधा शुरू
कोडरमा के सतगावां प्रखंड अंतर्गत बासोडीह गोहाल मुख्य मार्ग पर सोमवार को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित 'ओम क्लिनिक' का भव्य उद्घाटन किया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुरेश राम एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में शुरू हुए इस क्लिनिक में २४ घंटे आपातकालीन सेवा और डिजिटल पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
कोडरमा: सतगावां प्रखंड के बासोडीह, गोहाल स्थित मेन रोड पर सोमवार को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित 'ओम क्लिनिक' का शुभ आरम्भ किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोग, चिकित्सक, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
क्लिनिक प्रबंधक ने बताया कि क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुलभ एवं कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ओम क्लिनिक की शुरुआत की गई है। यहां अनुभवी चिकित्सकों द्वारा विभिन्न प्रकार की बीमारियों का उपचार किया जाएगा। क्लिनिक में डिजिटल एक्स-रे, खून की जांच, पेशाब की जांच, टी-3, टी-4, टीएसएच, एचआईवी एवं एलाइजा जांच, फुल बॉडी प्रोफाइल सहित विभिन्न प्रकार की पैथोलॉजी जांच की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


