भारतीय बच्चों को मिलेगा ग्लोबल प्लेटफॉर्म: यूनाइटेड नेशंस (UN) में लॉन्च होगी किताब 'The Global Hearth', प्राची गुप्ता लेकर आईं बड़ा मौका

झारखंड स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता प्रभाग पूरी तरह अलर्ट

भारतीय बच्चों को मिलेगा ग्लोबल प्लेटफॉर्म: यूनाइटेड नेशंस (UN) में लॉन्च होगी किताब 'The Global Hearth', प्राची गुप्ता लेकर आईं बड़ा मौका
(बाल प्रतिभा को वैश्विक मंच)

रिसर्च फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ब्रांड एंबेसडर प्राची गुप्ता यूनाइटेड नेशंस के एक खास प्रोजेक्ट के तहत भारतीय बच्चों के लिए 'The Global Hearth' नामक अंतरराष्ट्रीय बुक प्रोजेक्ट लेकर आई हैं। 'ENN360' और गैलियन पब्लिकेशन की इस पहल के माध्यम से चुनिंदा बच्चों को अमेरिका में बुक लॉन्च का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा।

रांची: भारतीय बच्चों की रचनात्मकता और लेखन क्षमता को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान मिलने जा रही है। रिसर्च फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ब्रांड एंबेसडर, प्रसिद्ध लेखिका और एजुकेशन एंटरप्रेन्योर प्राची गुप्ता बच्चों के लिए एक बेहद अनोखा और सुनहरा अवसर लेकर आई हैं। यूनाइटेड नेशंस (UN) के साथ इस खास प्रोजेक्ट के तहत भारतीय बच्चों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी कला और सोच को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।

'ईएनएन 360' (ENN360) और Galleon बुक पब्लिकेशन हाउस की अनूठी पहल

शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में लगातार बदलाव ला रहीं है। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य बच्चों की कल्पनाशीलता को शब्दों के जरिए दुनिया के सामने लाना है। इस किताब का नाम है 'The Global Hearth'। इस ग्लोबल बुक प्रोजेक्ट में भारत के अलावा पहले से ही दुनिया के 10 से अधिक देशों के लोग और बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में भारतीय बच्चों के लिए यह अपनी क्रिएटिविटी को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर दिखाने का एक बेहतरीन और नया जरिया साबित होगा।

सबसे रोमांचक बात यह है कि इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाले बच्चों में से:

कुछ चुनिंदा छात्रों को सीधे अमेरिका जाने (on self- funding mode) और इस ऐतिहासिक बुक लॉन्च का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और उनके इंटरनेशनल प्रोफाइल को मजबूत करने वाला यह अपनी तरह का पहला अवसर है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

यातायात नियम तोड़ने वाले हो जाएं सावधान, अब ऑनलाइन कट रहा है चालान यातायात नियम तोड़ने वाले हो जाएं सावधान, अब ऑनलाइन कट रहा है चालान
दो जिंदा सांप निगल गया शख्स, तीसरे को मारकर अस्पताल पहुंचा; डॉक्टर भी रह गए हैरान
एनजीटी नियमों की उड़ाई जा रहीं धज्जियां: पाकुड़िया-काजलादाहा सीमा पर बेलगाम बालू माफिया का अवैध कारोबार
सीएम एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल में 100 फलदार पौधों का वितरण, हरित रांची का लिया संकल्प
हिमांशु हत्याकांड की सीबीआई जांच हो, पुलिस की भूमिका भी कटघरे में: आदित्य साहू
श्रावणी मेला 2026: बिहार-झारखंड के अधिकारियों की बड़ी बैठक, VIP दर्शन पर पूर्ण रोक
रांची के निजी अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल, 22 लाख के बिल ने बढ़ाया विवाद, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
सुशी माइंस में कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का बड़ा एक्शन, चार बाइक जब्त, तस्करों में हड़कंप
खटिया पर बैठकर ग्रामीणों से संवाद, उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया SIR-2026 अभियान का निरीक्षण
आंगनवाड़ी कर्मियों को स्थायी कर्मचारी घोषित कर कानूनी अधिकार प्रदान करे झारखंड सरकार: जे.पी. पांडेय
शिक्षा, अनुशासन और उत्कृष्टता का उत्सव: डीपीएस रांची ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
गिरिडीह प्रधान डाकघर में स्पीड पोस्ट सेल्फ बुकिंग कियोस्क की सुविधा तत्काल शुरू हो: सुनील कुमार खंडेलवाल