शाहदरा रेलवे स्टेशन पर बर्बरता! ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुआ झगड़ा, भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

शाहदरा रेलवे स्टेशन पर बर्बरता! ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुआ झगड़ा, भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

शाहदरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद में 6-7 लोगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Delhi Shahdara Railway Station: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर भड़की हिंसा में एक यात्री की जान चली गई। रेलवे पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी पंकज धामा योग एक्सप्रेस में सवार होने की कोशिश कर रहे थे, तभी कुछ सहयात्रियों से बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि भीड़ ने उन पर हाथ उठा दिए। बुरी तरह घायल पंकज को GTB अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था पंकज

पुलिस ने बताया कि पंकज धामा दिल्ली मेट्रो में गार्ड के पद पर कार्यरत था और बागपत का रहने वाला था। शनिवार सुबह नाइट शिफ्ट खत्म करने के बाद वह योग एक्सप्रेस से घर लौट रहा था। ट्रेन में चढ़ने से पहले ही आरोपियों ने उसे मुक्कों और लातों से बेरहमी से पीटा। गंभीर हालत में उसे तुरंत GTB अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है।

मामूली कहासुनी ने ले ली जान

बताया जा रहा है कि स्टेशन पर किसी मामूली बात पर पंकज और आरोपियों के बीच तकरार हुई। बात बढ़ी तो 6-7 लोगों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया और फिर ट्रेन में चढ़कर फरार हो गए। घटना की खबर लगते ही परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए और थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इस पूरी घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि भरे स्टेशन पर इतने लोग मौजूद थे, फिर भी कोई बचाने नहीं आया और लोग वीडियो बनाते रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Related Posts

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान