Bokaro News: आदिवासी जन कल्याण ट्रस्ट का 10वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

90 बुजुर्ग महिला-पुरुषों के बीच हुआ साड़ी-धोती वितरण

Bokaro News: आदिवासी जन कल्याण ट्रस्ट का 10वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न
(फ़ोटो)

बोकारो के नावाडीह अंतर्गत शांतिवन भलमारा में आदिवासी जन कल्याण ट्रस्ट का 10वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं के कौशल विकास पर जोर दिया और 90 जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच वस्त्र वितरण किया गया।

नावाडीह: प्रखंड के शांतिवन भलमारा में रविवार को आदिवासी जन कल्याण ट्रस्ट का 10वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गोमिया कपसा पहाड़ के अध्यक्ष रामकुमार मांझी, ओलचिंकी लेखक वीरन मांझी, ट्रस्ट के संस्थापक निरंजन मुंडा, अध्यक्ष राजेन्द्र सोरेन, मोतीलाल हांसदा आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पहले उपस्थित अतिथियों का स्वागत स्थानीय सुनिता देवी, रेखा कुमारी, नंदनी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी ने झारखंडी संस्कृति के तहत उनका पांव धोकर की। 

यहां रामकुमार मांझी ने कहा कि स्थानीय युवक युवतियों के उत्थान को ले यह ट्रस्ट काफी सराहनीय कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह संस्था निरंतर युवक युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने को ले नर्स, मोबाइल रिपेयरिंग, सिलाई, कढ़ाई, वैज्ञानिक आधारित कृषि आदि की ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही हैं। 

जबकि संस्थापक निरंजन मुंडा ने कहा कि यह संस्था कई सामाजिक सरोकार से जुड़ी कार्य कर क्षेत्र में अलग जगह बनाने का काम कर रही हैं। संस्था के सचिव दुखन सोरेन ने कहा कि युवा वर्ग के कौशल विकास के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह ट्रस्ट आदिवासी हित में काम कर रही है।आदिवासी समाज के उज्जवल भविष्य एवं सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, संस्कृति और स्वाभिमान को ले कार्यरत है। 

मौके पर यहां 50 वृद्व महिलाओं के बीच साड़ी व 40 पुरुषों के बीच धोती का वितरण किया गया। चुन्नुलाल सोरेन के संचालन में संचालित यह कार्यक्रम में राजेन्द्र सोरेन, दुखन सोरेन, हरलाल मुंडा, रुपा देवी, देवीलाल किस्कु, मीना देवी, चिंता देवी, सरिता देवी, बिरसा टुडू, देवनारायण टुडू, दुर्गा सोरेन, सोनाली देवी, सावित्री देवी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: दिशोम गुरु स्वर्गीय  शिबू सोरेन  की पुण्यतिथि पर कुंआ की होगी मरम्मती, पत्रकार निर्मल महाराज ने अपनी जर्जर कुंआ की मरम्मती कि मांग उपायुक्त से कि 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा
जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक IDTR, टाटा मोटर्स के साथ झारखंड सरकार का MoU
अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह,  धीरेंद्र कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विशेष शिविरों की व्यवस्थाओं एवं SIR-2026 के तहत संचालित गतिविधियों का जायजा लिया
संत रविदास की 650वीं जयंती पर गिरिडीह में भाजपा की कार्यशाला, समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ
ऑपरेशन 'नवजीवन-II' की बड़ी कामयाबी, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 11 हथियार और 1,562 कारतूस बरामद
उपायुक्त रामनिवास यादव ने लाभुकों को सौंपे ड्राइविंग लाइसेंस, जून में 1,779 लाइसेंस जारी
चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट, बिजुलिया मोड़ समेत कई गांवों में विशेष गश्ती व सुरक्षा जागरूकता अभियान
टुंडी के कमलपुर जंगल में एकाकी रह रहे 75 वर्षीय सुरेंद्र सोरेन की मदद को आगे आया धनबाद प्रशासन