Koderma News: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर विधिक जागरुकता शिविर, नशामुक्त समाज बनाने पर जोर

नशा मुक्त होने पर ही संभव है शारीरिक और मानसिक विकास: सचिव गौतम कुमार

Koderma News: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर विधिक जागरुकता शिविर, नशामुक्त समाज बनाने पर जोर
(फ़ोटो)

झालसा रांची के निर्देश पर कोडरमा के चंदवारा प्रखंड स्थित मदनगुंडी पंचायत भवन में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। डीएलएसए सचिव गौतम कुमार ने लोगों से नशामुक्त होकर स्वच्छ समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की।

कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में चंदवारा प्रखंड के मदनगुंडी पंचायत भवन में रविवार को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विदित हो कि इन दिनों पूरे जिले में झालसा के निर्देश पर 90 दिवसीय गहन जागरूकता कार्यक्रम एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि आज के समय में नशा के सेवन से पूरी तरह मुक्त होना होगा तभी उनका शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास संभव है। नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति अपना मानसिक संतुलन खो देता है और वह मानसिक अवसाद की स्थिति में कोई भी अपराध कारित कर देता है जिसका पश्चाताप उसे जीवन भर होता है। 

उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि नशे की लत से पूरी तरह छुटकारा पाकर व्यक्ति अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर सकता है तथा समाज की मुख्य धारा में शामिल होकर स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम् भागीदारी निभा सकता है। इस अवसर पर चीफ एल ए डी सी नवल किशोर ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि नशा के कारण आज की युवा पीढ़ी अपने जीवन को तबाह करने को आमादा है। नशा के कारण ही आज समाज में आपराधिक गतिविधियों में काफी इजाफा हुआ है। 

सभी आपराधिक गतिविधियों के पीछे नशा का ही हाथ होता है। उन्होंने अपने संबोधन में नशा के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगो के बीच नशामुक्ति से सम्बंधित पंपलेट भी मुख्य अतिथि के करकमलों द्वारा वितरित किया गया। मौके पर मदनगुंडी पंचायत के मुखिया रामदेव यादव, चंदवारा पश्चिम के मुखिया संतोष कुमार पारा लीगल वोलेंटियर्स सुमन रानी, सोनू कुमार सन्नी कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला: दहेज हत्या का आरोपी पति अजीत यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

भाजपा प्रदेश कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साह से 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना भाजपा प्रदेश कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साह से 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना
रांची के हिनू में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Bokaro News: आदिवासी जन कल्याण ट्रस्ट का 10वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न
Sahebganj News: यादव महासभा की बैठक में समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर
Sahebganj News: इंटरनेट वरदान या अभिशाप विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न
Koderma News: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर विधिक जागरुकता शिविर, नशामुक्त समाज बनाने पर जोर
सचिन तेंदुलकर बोले- IPL का इम्पैक्ट प्लेयर नियम खत्म होना चाहिए, खेल का संतुलन बिगड़ रहा
साहिबगंज में पागल कुत्तों का आतंक, पकड़कर देने वाले को मिलेगा ₹2000 इनाम
बैंक अधिकारी बनकर करते थे करोड़ों की साइबर ठगी, जामताड़ा से तीन आरोपी गिरफ्तार
साहिबगंज बना 'दारू मंडी', गांव-गली में खुलेआम बिक रहा जहर, प्रशासन मौन, माफियाओं के हौसले बुलंद
Sahebganj News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में जुटे मोहम्मद सिफ़रान अख्तर, बीएलओ को दिए अहम सुझाव
48 घंटे में अज्ञात हत्याकांड का खुलासा, जंगल में मिले शव मामले में दो आरोपी गिरफ्तार