Hazaribagh New: डेंटल कॉलेज ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर चलाया विशेष अभियान

फैक्ट्री के कर्मचारियों और किसानों को किया गया जागरूक

Hazaribagh New: डेंटल कॉलेज ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर चलाया विशेष अभियान
(फ़ोटो)

हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विभिन्न ग्रामीण व औद्योगिक क्षेत्रों में निशुल्क दंत जांच और नशामुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कॉलेज के सचिव डॉ. प्रवीण श्रीनिवास ने लोगों से तंबाकू से पूर्ण दूरी बनाने की अपील की।

हजारीबाग: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को हजारीबाग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन एवं जन जागरूकता अभियान चलाया गया। 

जिसमें कटकमदाग स्थित महोडर, सदर प्रखण्ड स्थित हुपाद, बभनी, सत्यम फ्रेश फूड फीड्स प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य क्षेत्र के पंचायत भवन में जागरूकता जांच शिविर का आयोजन, फैक्ट्री के कर्मचारी, किसान और आम जनता को तंबाकू के दुष्प्रभाव से होने वाले गंभीर बिमारियों से अवगत कराया गया। स्वास्थ्य जीवन के लिए नशा को जीवन से दूर करने का आव्हान किया गया। 

मौके पर हजारीबाग डेंटल काॅलेज के सचिव डाॅ. प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि तंबाकू सेवन आज समाज के लिए एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है। तंबाकू के कारण मुंह का कैंसर, दांतों एवं मसूड़ों की बीमारियां, हृदय रोग तथा श्वसन संबंधी अनेक गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इन बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से पूर्ण दूरी बनाना है। 

उन्होंने कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस का उद्देश्य लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। हजारीबाग डेंटल कॉलेज समय-समय पर ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाने का कार्य करता रहेगा।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: 23 मई से 23 जून तक जिले में चलेगा विशेष “जल जांच अभियान”

मौके पर सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग से डॉ. निशाद गवली, डॉ नुसरत, डॉ दीपांशु, राज कुमार सहित कई स्वास्थ्य कर्मीयो ने जन जागरूकता एवं दंत जांच शिविर में अपना सरहानीय योगदान दिया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पेट्रोल पंपों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: थाना परिसर के आसपास चला सफाई अभियान, जेसीबी से हटाई गई झाड़ियां Hazaribagh News: थाना परिसर के आसपास चला सफाई अभियान, जेसीबी से हटाई गई झाड़ियां
Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज यादव ने किया सड़क का शिलान्यास
Koderma News: चार महीने से मानदेय ठप, सदर अस्पताल और सीएचसी में काम बंद
Koderma News: मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने गौ माताओं को खिलाया 41 किलो गुड़ और रोटियां
जेएससीए परिसर में झारखंड फेंसिंग एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा संपन्न
Hazaribagh New: डेंटल कॉलेज ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर चलाया विशेष अभियान
सुकुमार को श्रद्धांजलि, कलाकारों और साहित्यकारों के लिए कल्याण कोष बनाने की मांग
Hazaribagh New: एसआईआर मैपिंग का कार्य जोरों पर, वार्ड 22 में पार्षद कार्यालय में लगा विशेष शिविर
भाजपा प्रदेश कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साह से 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना
रांची के हिनू में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Bokaro News: आदिवासी जन कल्याण ट्रस्ट का 10वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न
Sahebganj News: यादव महासभा की बैठक में समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर