Hazaribagh News: 23 मई से 23 जून तक जिले में चलेगा विशेष “जल जांच अभियान”
जलसहिया के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के घरों के जल श्रोतों की हो रही है जांच
हजारीबाग जिला प्रशासन एवं पेयजल व स्वच्छता विभाग द्वारा 23 मई 2026 से 23 जून 2026 तक पूरे जिले में विशेष “जल जांच अभियान” चलाया जा रहा है। उप विकास आयुक्त (DDC) रिया सिंह ने बताया कि जिले के प्रत्येक गांव में कार्यरत जलसहियाओं को फील्ड टेस्ट किट (FTK) दी गई है, जिससे मानसून के पूर्व पेयजल स्रोतों की 10 प्रकार की महत्वपूर्ण जांच (जैसे pH, फ्लोराइड, आर्सेनिक, आयरन) की जाएगी। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जल जनित बीमारियों से बचाव और स्वच्छ जल सुनिश्चित करने के लिए इस अभियान में जलसहियाओं का पूर्ण सहयोग करें।
हजारीबाग: सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए जिला प्रशासन, हजारीबाग ने जिलेवासियों से जलजनित बीमारियों की रोकथाम हेतु पेयजल स्रोतों की नियमित जांच कराने की अपील की है। इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन (पेयजल एवं स्वच्छता विभाग) द्वारा दिनांक "23 मई 2026 से 23 जून 2026" तक पूरे जिले में विशेष “जल जांच अभियान” संचालित किया जा रहा है।
उप विकास आयुक्त रिया सिंह ने बताया कि जिले के प्रत्येक गांव में एक जलसहिया कार्यरत हैं, जिन्हें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा Field Test Kit (FTK) उपलब्ध कराया गया है। विभागीय प्रावधानों के अनुसार सभी जलसहियाओं द्वारा गांव के सभी घरों के पेयजल स्रोतों की जांच मानसून के पूर्व एवं मानसून के बाद अनिवार्य रूप से की जाएगी।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
