Palamu News: पेट्रोल के लिए मची त्राहि-त्राहि, ईंधन खत्म होने की अफवाह के बाद पंपों पर उमड़ी भारी भीड़
मुख्य मार्गों पर वाहनों की कतारों से जाम
मेदिनीनगर में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह के बाद रविवार सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते शहर की मुख्य सड़कों पर लंबा जाम लग गया और बिगड़ती कानून व्यवस्था व भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को कमान संभालनी पड़ी।
मेदिनीनगर: शहर में पेट्रोल की किल्लत होने की आशंका को लेकर आज रविवार को सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। आमतौर पर रविवार की छुट्टी होने के कारण शहर की सड़कों और व्यावसायिक क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम भीड़ रहती है, लेकिन आज स्थिति बिल्कुल उलट नजर आई। ईंधन खत्म होने की अफवाह के बीच सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों में तेल डलवाने के लिए पंपों पर पहुंचने लगे।
सड़कों पर लगा लंबा जाम, प्रभावित हुआ यातायात
जैसे-जैसे दिन चढ़ा, शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। स्थिति यह हो गई कि कई मुख्य मार्गों पर पेट्रोल पंपों के बाहर वाहनों की कतार सड़क तक पहुंच गई, जिससे शहर के कई हिस्सों में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सीमित मात्रा में मिल रहा ईंधन, पुलिस ने संभाली कमान
अनिश्चितता और अफवाहों का माहौल

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
