Ranchi News: बंका मेमोरियल ट्रस्ट ने जरूरतमंद बच्चों में बांटी शिक्षण सामग्री, चेहरे पर दिखी खुशी
हतमा मोराबादी स्थित प्रगति केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम
रांची के हतमा मोराबादी स्थित प्रगति केंद्र में बंका मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद बच्चों के बीच शिक्षण सामग्रियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के ट्रस्टी दीपक बंका और सदस्य अमित कुमार ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
रांची: समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय बंका मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से हतमा मोराबादी स्थित टीम हेल्प द्वारा संचालित प्रगति केंद्र में बच्चों के बीच शिक्षण सामग्रियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के ट्रस्टी दीपक बंका एवं सदस्य अमित कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
दोनों ने बच्चों से मुलाकात कर उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बच्चों से नियमित विद्यालय जाने, अनुशासन के साथ पढ़ाई करने और अपने माता-पिता एवं शिक्षकों का सम्मान करने की अपील की। वहीं अमित कुमार ने कहा कि बच्चों के बीच समय बिताकर और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित कर काफी खुशी महसूस होती है। उन्होंने कहा कि आगे भी ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद बच्चों के लिए इस प्रकार के सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने प्रगति केंद्र के कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम हेल्प द्वारा संचालित यह प्रगति केंद्र समाज के लिए एक सराहनीय पहल है, जहां बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। ऐसे केंद्र समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं और जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
बंका मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा चलाया जा रहा “शिक्षा दान महादान” अभियान लगातार समाज के जरूरतमंद बच्चों तक सहायता पहुंचाने का कार्य कर रहा है। ट्रस्ट का उद्देश्य केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं, बल्कि बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना भी है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए ट्रस्ट के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रगति केंद्र के शिक्षक रमेश कुमार समेत कई बच्चे उपस्थित थे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
