Ramgarh News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता वाहनों को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी
सरकार द्वारा संचालित नशामुक्ति कार्यक्रमों की दी जाएगी जानकारी
रामगढ़ की उपायुक्त ऋतुराज ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान साहियाओं द्वारा जागरूकता रैली निकालकर लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया।
रामगढ़: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा तंबाकू निषेध एवं नियंत्रण कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है तथा इससे अनेक गंभीर एवं जानलेवा बीमारियां उत्पन्न होती हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की।जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तंबाकू निषेध एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। रथ के जरिए लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान, इससे बचाव के उपाय तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
