Jamtara News: वज्रपात ने उजाड़ा परिवार, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Jamtara News: वज्रपात ने उजाड़ा परिवार, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
वज्रपात की घटना के बाद शोक में डूबा गंगाधर घोष का परिवार।

जामताड़ा जिले के बागडेहरी थाना क्षेत्र के अखना गांव के पास वज्रपात की चपेट में आने से 45 वर्षीय गंगाधर घोष की मौत हो गई।

जामताड़ा: जिले के बागडेहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अखना गांव के पास शुक्रवार सुबह वज्रपात की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नाला थाना क्षेत्र के बेगूजुड़ी गांव निवासी गंगाधर घोष (45) के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब चार बजे से इलाके में लगातार बारिश हो रही थी। गंगाधर घोष रोज की तरह मजदूरी कर कोयला ढोने का काम कर रहे थे। बारिश तेज होने के कारण वे कुछ समय के लिए एक घर में रुक गए थे। जब बारिश कुछ कम हुई तो वे साइकिल पर कोयला लादकर अपने गंतव्य के लिए निकल पड़े।

इसी दौरान रास्ते में अचानक बारिश फिर तेज हो गई। बारिश से बचने के लिए गंगाधर एक महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ और वह उसकी चपेट में आ गए। आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर बागडेहरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: 18 करोड़ की सड़क पर भ्रष्टाचार का आरोप! BJP ने खोला मोर्चा, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

थाना प्रभारी किशन कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें: जामताड़ा में असामाजिक तत्वों का तांडव: नगर भवन मार्ग की सोलर लाइटें उखाड़ीं, कार्रवाई की मांग

इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। गंगाधर घोष परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन से दो छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिजनों का कहना है कि अब परिवार के सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Pakur News: झारखंड विकास परिषद् ने जितको में मनाया पर्यावरण दिवस, लिया संरक्षण का संकल्प Pakur News: झारखंड विकास परिषद् ने जितको में मनाया पर्यावरण दिवस, लिया संरक्षण का संकल्प
Koderma News: विधायक के सहायक के निधन पर राजद नेता सुभाष यादव ने जताया शोक
Koderma News: पंचायत ज्ञान केंद्र के खराब संचालन पर डीसी ने जताई कड़ी नाराजगी
Koderma News: होटल में मामूली विवाद के बाद घर में घुसकर युवक की पीट-पीटकर हत्या
Giridih News: तालाब निर्माण पर ग्रामीणों की आपत्ति के बाद खेतों में पहुंचे उपायुक्त रामनिवास यादव
गिरिडीह कॉलेज में एफडीपी कार्यशाला के 5वें दिन एआई टूल्स और ज्ञान परंपरा पर मंथन
Deoghar News: डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं
Sahebganj News: ब्रह्माकुमारीज ने अशोक वाटिका आश्रम में किया पौधारोपण
विश्व योगासन चैंपियनशिप में रांची के रोशन थापा ने रचा इतिहास, भारत के लिए जीता स्वर्ण पदक
Bokaro News: 9 जून को जिला परिषद परिसर में सजेगा भव्य आम उत्सव-सह-बागवानी मेला
Bokaro News: उपायुक्त कार्यालय में आयोजित हुई मासिक अपराध गोष्ठी, डीआईजी ने की कार्यों की समीक्षा
Bokaro News: हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम में छात्र की समस्या का 24 घंटे में हुआ समाधान