Koderma News: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ हर विद्या पर कार्य करेगा: चंद्रवीर गायत्री
मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा शामिल हुए
उत्तराखंड में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ और एफडब्ल्यूए सोसाइटी द्वारा "मध्य हिमालय उद्यान विकास एवं आर्थिकी" पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम में हिमालयी पर्यावरण पर चर्चा की गई और नौ विभूतियों को "उद्यान शिरोमणि सम्मान-2026" से नवाजा गया।
कोडरमा: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड एवं एफडब्ल्यूए सोसाइटी उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में "मध्य हिमालय उद्यान विकास एवं आर्थिकी" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायमूर्ति राजेश टंडन, पद्मश्री वसंती बिष्ट, प्रदेश अध्यक्ष. चंद्रवीर गायत्री राष्ट्रीय संगठन सचिव गिरिधर शर्मा इंजीनियर अर्जुन पंवार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
गायिका शोभा नेगी के स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई तथा उपस्थित पत्रकारों एवं अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विजय जड़धारी, डॉ. अंकित कुमार एवं इंजीनियर अर्जुन पंवार ने अपने विचार व्यक्त किए। अपने संबोधन में इंजीनियर अर्जुन पंवार ने कहा कि पहाड़ों के पर्यावरण और जल स्रोतों के लिए चीड़ के पेड़ों का अत्यधिक विस्तार गंभीर चिंता का विषय है, जिस पर वैज्ञानिक एवं सामाजिक स्तर पर विचार किए जाने की आवश्यकता है।


वहीं BSPS के राष्ट्रीय संगठन सचिव गिरिधर शर्मा ने कहा कि भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ धरातल पर कार्य करने पर विश्वास रखता है, उत्तराखंड के किसान पत्रकारों के लिए यह आयोजन एक सार्थक पहल है। इस अवसर पर महामंत्री राजीव थपलियाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, संगठन सचिव विजयपाल रावत, सनी सक्सेना, प्रदेश सचिव एस.पी. दुबे, सह सचिव डॉ. डी.के. पुरी, कुमाऊं प्रभारी के.पी.एस. चौहान, विवेक तोमर, संयोजक बाबूराम बदोई, प्रदेश सहसंयोजक आशीष डोभाल,, प्रसनजीत राय, रेखा भंडारी, मयंक, सुमित नौटियाल, प्रेम पंचोली सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


