Koderma News: चिगलावर पेट्रोल पंप पर शटर काट 5 लाख की बड़ी चोरी
संचालक गोविंद पासवान ने दी मामले की विस्तृत जानकारी
कोडरमा थाना क्षेत्र के चिगलावर स्थित एक पेट्रोल पंप से बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर 55 इंच की टीवी, यूपीएस, 8 बैटरियां और सीसीटीवी का डीबीआर चोरी कर लिया। पेट्रोल पंप संचालक गोविंद पासवान के अनुसार इस घटना में करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोडरमा: थाना क्षेत्र के चिगलावर स्थित पेट्रोल पंप पर बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा एक चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमें चोरों द्वारा पेट्रोल पंप के कार्यालय में लगा शटर का ताला तोड़कर नगदी सहित कीमती सामान चोरी कर लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पेट्रोल पंप के संचालक गोविंद पासवान ने बताया कि उनके पेट्रोल पंप में ईंधन नहीं होने के कारण वह दो-तीन दिनों से बंद पड़ा हुआ था।
मंगलवार की सुबह उनके पिता दर्शन पासवान पेट्रोल पंप की ओर टहलने गए हुए थे, इसी दौरान उनकी नजर पेट्रोल पंप के कार्यालय पर पड़ी। उन्होंने देखा कि उनके पेट्रोल पंप के कार्यालय में लगा शटर का ताला टूटा हुआ था और वह खुला हुआ था। इसके बाद उन्होंने अंदर जाकर देखा तो पाया कि अंदर रखा सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अपने पुत्र गोविंद को दी।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

