Hazaribagh News: संत कोलंबस कॉलेज में सात दिवसीय स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान का सफल समापन

मुख्य अतिथि को पौधा भेंट कर किया गया सम्मानित

Hazaribagh News: संत कोलंबस कॉलेज में सात दिवसीय स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान का सफल समापन
(कॉलेज में पर्यावरण अभियान)

हजारीबाग के संत कोलंबस महाविद्यालय छात्रावास में सात दिवसीय स्वच्छता व वृक्षारोपण अभियान का समापन हुआ। विभावि के डीएसडब्ल्यू डॉ. विकास कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में छात्रों ने सामूहिक श्रमदान किया और परिसर को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

हजारीबाग: संत कोलंबस महाविद्यालय के छात्रावास परिसर में आयोजित "सात दिवसीय स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान" आज संपन्न हो गया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. विकास कुमार रहे। विशेष अतिथि के रूप में विभावि के शोधकर्ता मो. फजल तथा अशोक कुमार पीटीआई उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. विकास कुमार का पौधा भेंट कर स्वागत के साथ हुई। अपने संबोधन में डॉ. कुमार ने कहा कि प्रकृति के साथ तालमेल रखकर ही हमारा भविष्य सुरक्षित रह सकता है। छात्रावास परिसर में मौजूद पुराने वृक्ष सबसे अधिक कार्बन उत्सर्जन सोखने का काम कर रहे हैं। घास भी पर्यावरण के लिए उतनी ही उपयोगी है। उन्होंने युवाओं से सवाल किया कि आने वाली पीढ़ी के लिए हम क्या विरासत छोड़कर जाएंगे। उन्होंने स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए वृक्षारोपण कार्य को निरंतर जारी रखने की प्रेरणा दी।

शोधार्थी मो. फजल ने कहा कि इस सप्ताह भर चले स्वच्छता अभियान के बाद पूरा परिसर अब स्वच्छ, सुंदर और हरियाली से भर गया है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि स्वच्छता को वे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें।

छात्रावास टीम लीडर सचिन जायसवाल के नेतृत्व में सभी विद्यार्थियों ने सामूहिक श्रमदान किया और प्रांगण को साफ-सुथरा बनाया। इस पावन अवसर पर छात्रावास अधीक्षक डॉ. राजकुमार चौबे ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए छात्रों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि "युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है"। यदि युवा श्रमदान, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का अंग बना लें और उसी के अनुरूप जीवनशैली अपनाएं, तो इसके बहुत सार्थक और सकारात्मक परिणाम समाज को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: एसबीआई मुख्य शाखा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

कार्यक्रम के अंत में छात्रावास परिसर में दो पौधे रोपित कर अभियान का विधिवत समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमन कुमार, आकाश कुमार, अनुज कुमार, रितेश यादव , सूरज यादव, अमलेश उरांव, तथा अन्य विद्यार्थियों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक में नशा मुक्ति के खिलाफ 17 दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

धनबाद जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात धनबाद जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात
जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर शत-प्रतिशत वोटर मैपिंग के लिए विशेष कैंप आयोजित
शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के दिए निर्देश
Pakur News: बाल विवाह मुक्त समाज, कुप्रथा के खिलाफ ग्रामीणों और अधिकारियों ने ली सामूहिक शपथ
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की शिक्षा और मध्याह्न भोजन की उच्च स्तरीय समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सेल्फी ब्रिज के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त ने किया बांसकुली और भालका सिंगारी स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया बहु-ग्रामीण जलापूर्ति योजना का औचक निरीक्षण
एसबीआई मुख्य शाखा में सीनियर सिटीजन फैसिलिटेशन डेस्क स्थापित, बुजुर्गों को मिलेगी कानूनी सहायता
Hazaribagh News: संत कोलंबस कॉलेज में सात दिवसीय स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान का सफल समापन
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने की स्वास्थ्य विभाग की व्यापक समीक्षा, दिए कई कड़े निर्देश
Koderma News: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ हर विद्या पर कार्य करेगा: चंद्रवीर गायत्री