Hazaribagh News: सेफ्टी टैंक हादसे से झकझोर उठा क्षेत्र, पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं: मुन्ना सिंह
स्वर्गीय अजय साव के निधन पर शोक संतप्त परिवार से मिले
पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने कटकमदाग प्रखंड के खपरियांवा और कुद गांव का दौरा किया। उन्होंने खपरियांवा में स्वर्गीय अजय साव और कुद गांव में सेफ्टी टैंक हादसे में जान गंवाने वाले एक ही परिवार के तीन मृतकों के शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।
कटकमदाग: प्रखंड के खपरियांवा गांव में गुरुवार को उस समय भावनात्मक और आत्मीय माहौल देखने को मिला जब पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ग्रामीणों के आमंत्रण पर पहुंचे। गांव में पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और पूर्व में किए गए सहयोग एवं संवेदनशील पहल के लिए आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व स्वर्गीय अजय साव के निधन के बाद मुन्ना सिंह ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी थी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया था।
इसी मानवीय पहल को याद करते हुए ग्रामीणों ने उनके प्रति सामूहिक आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मुन्ना सिंह ने कहा कि जनसेवा ही उनका मूल संकल्प है और वे सदैव जनता के सुख-दुख में सहभागी बने रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस परिवार परंपरागत रूप से हर जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ा रहा है और आगे भी पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ सेवा करता रहेगा।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
