Pakur News: बाल विवाह मुक्त समाज, कुप्रथा के खिलाफ ग्रामीणों और अधिकारियों ने ली सामूहिक शपथ

महिला समूहों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Pakur News: बाल विवाह मुक्त समाज, कुप्रथा के खिलाफ ग्रामीणों और अधिकारियों ने ली सामूहिक शपथ
(बाल विवाह मुक्त समाज की शपथ)

पाकुड़िया प्रखंड सभागार में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित कर पॉक्सो एक्ट और बाल श्रम निषेध कानून की जानकारी दी गई। इस दौरान अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण की सामूहिक शपथ ली।

पाकुड़: नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को पाकुड़िया प्रखंड सभागार में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, बच्चों की सुरक्षा तथा सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में बाल विवाह, बाल श्रम, बाल संरक्षण, बच्चों के शिक्षा एवं विकास के अधिकार, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। समाज के प्रत्येक वर्ग को इस कुरीति के खिलाफ आगे आकर जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों को बाल श्रम निषेध कानून, किशोर न्याय अधिनियम, बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम तथा अन्य महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार के बाल अधिकार हनन की सूचना तत्काल संबंधित विभागों को देने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान सकारात्मक अभिभावकत्व (पॉजिटिव पैरेंटिंग) के महत्व पर भी चर्चा की गई। अभिभावकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। साथ ही बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें: Pakur News: आजादी के दशकों बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है आदिम जनजाति बहुल छूरीधारी गांव

अभियान के अंत में उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली। सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने क्षेत्र में बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा लोगों को कानूनी और सामाजिक रूप से जागरूक करेंगे।

यह भी पढ़ें: Pakur News: झिकरहाटी मंडल में भाजपा की सांगठनिक बैठक; संगठन की मजबूती पर मंथन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, महिला समूहों की सदस्याएं, छात्र-छात्राएं एवं विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि जागरूकता ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है और इस तरह के अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

धनबाद जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात धनबाद जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात
जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर शत-प्रतिशत वोटर मैपिंग के लिए विशेष कैंप आयोजित
शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के दिए निर्देश
Pakur News: बाल विवाह मुक्त समाज, कुप्रथा के खिलाफ ग्रामीणों और अधिकारियों ने ली सामूहिक शपथ
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की शिक्षा और मध्याह्न भोजन की उच्च स्तरीय समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सेल्फी ब्रिज के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त ने किया बांसकुली और भालका सिंगारी स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया बहु-ग्रामीण जलापूर्ति योजना का औचक निरीक्षण
एसबीआई मुख्य शाखा में सीनियर सिटीजन फैसिलिटेशन डेस्क स्थापित, बुजुर्गों को मिलेगी कानूनी सहायता
Hazaribagh News: संत कोलंबस कॉलेज में सात दिवसीय स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान का सफल समापन
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने की स्वास्थ्य विभाग की व्यापक समीक्षा, दिए कई कड़े निर्देश
Koderma News: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ हर विद्या पर कार्य करेगा: चंद्रवीर गायत्री