Koderma News: जयनगर चौक पर चाहरदीवारी निर्माण के दौरान मारपीट, 14 पर केस दर्ज
ज़मीन मालिक से आरोपियों ने मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी
कोडरमा के जयनगर चौक के पास ज़मीन विवाद में चाहरदीवारी निर्माण के दौरान मारपीट, जान से मारने की धमकी और पांच लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पीड़ित रामचंद्र यादव की शिकायत पर कोडरमा थाना में 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कोडरमा: जयनगर चौक के समीप जमीन विवाद को लेकर चाहरदीवारी निर्माण के दौरान मारपीट, धमकी देने और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में 14 लोगों के खिलाफ कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोडरमा थाना अंतर्गत खैरीडीह निवासी रामचंद्र यादव ने आवेदन में बताया है कि उन्होंने वर्ष 2014 में उक्त जमीन विद्याधर पांडेय से खरीदी थी, जिसका दाखिल-खारिज भी हो चुका है।
उनके अनुसार करीब ढाई डिसमील जमीन उनके और उनकी पत्नी के नाम पर दर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस जमीन को लेकर विशेश्वर पांडेय न्यायालय में मुकदमा हार चुके हैं, बावजूद इसके कुछ लोग जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आवेदन में रामचंद्र यादव ने कहा है कि वे अपनी जमीन पर चाहरदीवारी निर्माण करा रहे थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
