Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक में नशा मुक्ति के खिलाफ 17 दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू
संस्थान के प्राचार्य राजेश कुमार ने किया कुशल मार्गदर्शन
राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा (गोहाल) में प्राचार्य राजेश कुमार के मार्गदर्शन में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ 26 जून 2026 तक चलने वाले जागरूकता अभियान का आगाज हुआ। इसके तहत एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट संतोष कुमार और व्याख्याताओं के नेतृत्व में छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली और कार्यशाला में हिस्सा लिया।
कोडरमा: झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में राजकीय पॉलिटेक्निक, कोडरमा (गोहाल) में दिनांक 10 जून 2026 से 26 जून 2026 तक निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
संस्थान के प्राचार्य राजेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित अभियान के प्रथम चरण में व्याख्याता सह एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट संतोष कुमार एवं व्याख्याता मनोज यादव के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं द्वारा "जीवन चुनें, ड्रग्स नहीं" के संदेश के साथ स्लोगनयुक्त बैनर एवं पोस्टर लेकर प्रभात फेरी निकाली गई तथा लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट संतोष कुमार ने कहा कि नशा युवाओं का आत्मविश्वास, धैर्य, साहस एवं लक्ष्य प्राप्ति की क्षमता को कमजोर कर देता है, जिससे परिवार, समाज एवं राष्ट्र का विकास प्रभावित होता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संस्थान के व्याख्यातागण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


