कतरास गोलीकांड का खुलासा: तीन अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस और स्कॉर्पियो बरामद

27 मई की रात हुई थी हवाई फायरिंग और मारपीट

कतरास गोलीकांड का खुलासा: तीन अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस और स्कॉर्पियो बरामद
कतरास गोलीकांड में गिरफ्तार आरोपी और बरामद हथियार

धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र स्थित छाताबाद में हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और स्कॉर्पियो बरामद की है।

धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद 4 नंबर में बीते 27 मई की रात हुई गोलीबारी और मारपीट मामले में धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बाघमारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अजीत कुमार विमल ने शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) धनबाद के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो खोखे और घटना में प्रयुक्त काले रंग की स्कॉर्पियो (JH10CK-0025) बरामद की है।

पुरानी रंजिश बनी गोलीबारी की वजह

पुलिस के अनुसार, छाताबाद निवासी अमित यादव और विकास बजरंगी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के कारण 27 मई की रात दोनों गुटों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई और इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से 3 से 4 राउंड हवाई फायरिंग की गई।

गोलीबारी के दौरान अपने घर की छत से नीचे झांक रहे तौशिफ अंसारी के कंधे में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गए। वहीं, मारपीट में शामिल नीतिश यादव के पैर में भी गोली लगी। दोनों का इलाज कराया गया।

यह भी पढ़ें: आजसू ने दुमका में किया संगठन विस्तार, प्रखंड प्रभारियों की घोषणा

20 नामजद और 10 अज्ञात पर केस

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कतरास थाना कांड संख्या-152/26 दर्ज किया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत 20 नामजद तथा 8-10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: एक रात की आंधी ने उजाड़े आम किसानों के सपने, साहिबगंज में हजारों क्विंटल फसल बर्बाद

तकनीकी जांच से मिली सफलता

पुलिस टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी आनंद कुमार यादव की निशानदेही पर पुलिस ने छुपाकर रखी गई देशी पिस्टल और कारतूस बरामद किए। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. आनंद कुमार यादव (28 वर्ष), निवासी- छाताबाद 04 नंबर, कतरास
  2. विवेक कुमार ठाकुर (25 वर्ष), निवासी- भगत सिंह चौक, तेलियाबांध, कतरास
  3. करण कुमार दास (32 वर्ष), निवासी- छाताबाद 05 नंबर, कतरास

बरामद सामान

  • एक देशी पिस्टल
  • दो जिंदा कारतूस
  • दो खोखे
  • एक काले रंग की स्कॉर्पियो (JH10CK-0025)

डीएसपी अजीत कुमार विमल ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन
Pakud News: महेशपुर में ओवरलोड बालू की अवैध तस्करी जारी, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
साहिबगंज में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन
Ranchi News: जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का चैंबर भवन में भव्य उद्घाटन, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी रहीं उपस्थित
बीआईटी मेसरा: 5 दिवसीय शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (STTP) का हुआ सफल समापन
Hazaribagh News: बेंदगी हरिजन मोहल्ला में 63 केवी ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन
Sahebganj News: होटल कलिंगा में यादव महासभा की बैठक, एकजुटता पर मंथन
धनबाद की खदान में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा डोजर, ऑपरेटर की मौत
चमत्कार को नमस्कार: 27 हफ्ते में जन्में 610 ग्राम के बच्चे को SNCU ने दिया नया जीवन
Koderma News: तेज आंधी-बारिश से रेल पटरी पर फिसलन, डेढ़ घंटे ठप रहा परिचालन
Koderma News: जेजे कॉलेज बचाओ समिति की बैठक, सर जेसी बोस यूनिवर्सिटी में विलय का विरोध
Dhanbad News: झरिया में टाटा स्टील फाउंडेशन का समर कैंप संपन्न, 773 युवा खिलाड़ियों को मिला प्रशिक्षण