Koderma News: रेलवे स्टेशनों पर जनरल टिकट व्यवस्था निजी हाथों में देने की तैयारी
निजी एजेंसियों की भागीदारी से व्यवस्था होगी मजबूत
धनबाद रेल मंडल ने कोडरमा-गया रेलखंड के गुरपा, दिलवा, हीरोडीह और सरमाटांड स्टेशनों पर जनरल टिकट वितरण व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत मैट्रिक पास स्थानीय अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं ताकि यात्रियों को नियमित और सुगम टिकट सुविधा मिल सके।
कोडरमा: भारतीय रेलवे जनरल टिकट व्यवस्था निजी हाथों में देने की तैयारी में है। धनबाद रेल मंडल ने कोडरमा-गया रेलखंड अंतर्गत आने वाले 4 छोटे स्टेशनों पर जनरल टिकट सुविधा के संचालन के लिए निजी एजेंसियों व स्टेशन टिकट एजेंटों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत गुरपा, दिलवा, हीरोडीह और सरमाटांड रेलवे स्टेशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
रेलवे की इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर टिकट सुविधा उपलब्ध कराना और छोटे स्टेशनों पर टिकट वितरण व्यवस्था को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाना है। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार चयनित एजेंट संबंधित स्टेशनों पर यात्रियों को जनरल टिकट उपलब्ध कराएंगे।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


