BSL के चर्चित डीजीएम कर्नल शेखावत का छलका दर्द, बोले- नियम मानते तो बच जाती बेटी
फ्लावर गार्डन स्कूल में आयोजित हुआ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
बोकारो के कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित फ्लावर गार्डन स्कूल में दिवंगत दीया शेखावत की 23वीं जयंती पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीएसएल प्लांट के चर्चित डीजीएम कर्नल आरएस शेखावत ने अपनी बेटी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत का दर्द साझा करते हुए बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।
निर्मल महाराज
बोकारो: बोकारो जिले में दिवंगत दीया शेखावत की 23वीं जयंती के अवसर पर कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित फ्लावर गार्डन स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित लोगों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर दीया शेखावत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।

उन्होंने विद्यार्थियों से व्यक्तिगत संवाद करते हुए उनके सपनों और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली तथा उन्हें मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्कूल की शिक्षा व्यवस्था के लिए 2100 रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण बोकारो जिले में हर महीने सड़क हादसे हो रहे हैं और लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इसी को देखते हुए जागरूकता अभियान को जून माह तक और व्यापक स्तर पर चलाने की योजना बनाई गई है।
इस अवसर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता को और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श भी किया गया। आंदोलनकारी नेता सह चंदाहा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि जीतून अंसारी, समाजसेवी मुजफ्फर हुसैन अंसारी, उमेश कुमार महतो सहित अन्य स्थानीय लोगों को इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
चंदाहा मुखिया शबनम खातून और मजदूर नेता जीतून अंसारी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए बेहद सार्थक बताया। देवघर से उर्मिला कुमारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि ‘मिशन दीया ज्योति’ का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा दीया शेखावत की स्मृति को सड़क सुरक्षा आंदोलन से जोड़ना है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
