जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ आजसू कार्यकर्ताओं ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ आजसू कार्यकर्ताओं ने फूंका राज्य सरकार का पुतला
(गिरिडीह छात्र संघ प्रदर्शन)

गिरिडीह में युवा आजसू एवं आजसू छात्र संघ ने JPSC/JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली व अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष अक्षय यादव और महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

गिरिडीह: युवा आजसू एवं अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू छात्र संघ) गिरिडीह के जिला अध्यक्ष अक्षय यादव के नेतृत्व में  JPSC/JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली, अनियमितताओं तथा अभ्यर्थियों के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में जोरदार विरोध-प्रदर्शन एवं राज्य सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-युवा एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने की मांग की। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रियंका शर्मा जी ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे कथित घोटालों एवं अनियमितताओं के कारण लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। 

Jharkhand Govt Ad
सरकार को इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए तथा योग्य अभ्यर्थियों को न्याय सुनिश्चित करना चाहिए। आजसू छात्र संघ ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों की अनदेखी की गई तो संगठन राज्यव्यापी एवं चरणबद्ध आंदोलन को और तेज करेगा।

इस दौरान युवा आजसू जिला प्रभारी उत्कर्ष महतो ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सरकार केवल मोटी मोटी रकम समेटने में व्यस्त इन्हें यहां छात्र छात्राएं के भविष्य से कोई मतलब नहीं है, खुलेआम नौकरी बेच रही है आये दिन गिरिडीह में एक फैक्टरी से मोटी रकम लेकर उसरी नदी का अस्तित्व खत्म करने पर तुली हुई है ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने की अति आवश्यकता है, इघर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने युवाओं के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेज़ी के निर्देश

इस दौरान युवा आजसू छात्र संघ के जिला उपाध्यक्ष सतीश यादव, प्रिंस चौरसिया, चंदन मंडल, संजीत यादव, जिला सचिव कुंदन चंद्रवंशी, करण यादव  सह सचिव सागर तिवारी, दिलीप मंडल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिवाकर चंद्रवंशी, संदीप दास, सुभाष दास, रोहित रजक, सोनू यादव, प्रिंशु गुप्ता, रिशु कुमार, आशीष सिंह , कृष्ण सिंह, छोटू यादव, सुजीत कुमार, मोमद अज़ीम अंसारी, विष्णु देव, आकाश, राहुल, विवेक, आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Giridih News: पी.सी. महालनोबिस और रानी महालनोबिस की प्रतिमा पर माल्यार्पण से कार्यक्रम का शुभारंभ

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: बांधडीह आंगनवाड़ी केंद्र में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित Dumka News: बांधडीह आंगनवाड़ी केंद्र में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Dumka News: स्वास्थ्य टीम ने घर-घर जाकर किया सर्वे, जांच रिपोर्ट निगेटिव आने से राहत
Dumka News: विभिन्न मांगों को लेकर कृषि कर्मचारी संघ ने की निदेशक से मुलाक़ात 
Pakur News: शहीद एसपी अमरजीत बलिहार की प्रतिमा पर राहुल मुर्मू ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Sahibganj News: यात्रियों की सतर्कता से पकड़ी गईं 2 महिला मोबाइल चोर, RPF ने भेजा जेल
Giridih News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में साइबर सुरक्षा और बाल विवाह रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित
Giridih News: झारखंडधाम के विकास के लिए पूर्व सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय ने पहल की तेज
Pakur News: पाकुड़िया में 215 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ आजसू कार्यकर्ताओं ने फूंका राज्य सरकार का पुतला
Pakur News: प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक करें दावा-आपत्ति
Giridih News: जन संपर्क कार्यालय में हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
Koderma News: नल-जल योजना की पाइप चोरी, पुलिस ने ट्रक समेत आरोपियों को पकड़ा