Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूसीईटी परिसर में जॉब फेयर का सफल आयोजन

निःशुल्क स्किल ट्रेनिंग और रोजगार के अवसर

Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूसीईटी परिसर में जॉब फेयर का सफल आयोजन
(यूसीईटी कैंपस प्लेसमेंट दृश्य)

विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के UCET परिसर में अनुदीप फाउंडेशन के सहयोग से एक दिवसीय जॉब फेयर आयोजित किया गया, जिसमें 150 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मेले में Teleperformance और Shaip AI जैसी कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने छात्रों का साक्षात्कार लिया।

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU), हजारीबाग के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (UCET) परिसर में अनुदीप फाउंडेशन के सहयोग से एक दिवसीय जॉब फेयर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय एवं विभिन्न महाविद्यालयों के 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसरों के लिए साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया में शामिल हुए।

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की प्रभारी अर्चना रीना धान ने कहा कि ऐसे जॉब फेयर का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा की प्रेरणा और निर्देशन से किया। उन्होंने बताया कि ऐसे जॉब फेयर विद्यार्थियों को उद्योग जगत से सीधे जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। बताया कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार के रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Jharkhand Govt Ad
अनुदीप फाउंडेशन के प्रबंधक मोहम्मद इमरान ने बताया कि संस्था युवाओं को निःशुल्क कौशल विकास (स्किल ट्रेनिंग) प्रदान करने के साथ-साथ प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अनुदीप फाउंडेशन के अभिलाष कुमार, प्रिंस मिश्रा एवं राहुल छाबड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जॉब फेयर के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। 

इस जॉब फेयर में Kalyani Solutions, Lemon Webtech, Vikas Teqsec, Virtual, Shaip AI, Teleperformance तथा "Hired Next" सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Crime: हजारीबाग में तड़के एनकाउंटर, पुलिस की गोली से घायल बदमाश गिरफ्तार, दो फरार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Giridih News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में साइबर सुरक्षा और बाल विवाह रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित Giridih News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में साइबर सुरक्षा और बाल विवाह रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित
Giridih News: झारखंडधाम के विकास के लिए पूर्व सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय ने पहल की तेज
Pakur News: पाकुड़िया में 215 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ आजसू कार्यकर्ताओं ने फूंका राज्य सरकार का पुतला
Pakur News: प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक करें दावा-आपत्ति
Giridih News: जन संपर्क कार्यालय में हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
Koderma News: नल-जल योजना की पाइप चोरी, पुलिस ने ट्रक समेत आरोपियों को पकड़ा
Pakur News: विशेष वाहन जांच अभियान में 12 भारी व्यावसायिक वाहनों का ऑनलाइन ई-चालान
Deoghar News: श्रावणी मेले में कांवरियों के लिए वरदान बनी रेड क्रॉस की चलंत चिकित्सा सेवा
Deoghar News: श्रावणी मेले के पहले सप्ताह में 10 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण, रिकॉर्ड आय
Crime News: लिट्टीपाड़ा में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, पत्नी और सास की धारदार हथियार से हत्या
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने ली डीएमएफटी योजनाओं की समीक्षा बैठक, दिए कड़े निर्देश