रेलवे ने अचानक बंद किया साक्षरता चौक अंडरपास, कई गांव के लोगों को हो रही परेशानी
स्कूल, बाजार और कामकाज के लिए लंबा चक्कर लगाने को मजबूर लोग
साहिबगंज के साक्षरता चौक स्थित रेलवे अंडरपास को रेलवे द्वारा अचानक बंद किए जाने से हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह अंडरपास चानन, कबूतर खोपी, पुरानी साहिबगंज सहित कई इलाकों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। बिना किसी पूर्व सूचना के बंद किए गए इस रास्ते से अब लोगों को लंबा चक्कर लगाकर स्कूल, बाजार और कार्यस्थल तक पहुंचना पड़ रहा है।
साहिबगंज: रेलवे द्वारा साक्षरता चौक स्थित अंडरपास रेलवे ब्रिज को अचानक बंद कर दिए जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह अंडरपास साक्षरता चौक को चानन, कबूतर खोपी, पुरानी साहिबगंज और आस-पास के इलाकों से जोड़ता है।
रेलवे ने बिना पूर्व सूचना के ही ब्रिज को बंद कर दिया। इससे रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले हजारों लोगों का आवागमन ठप हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अंडरपास से होकर चानन, कबूतर खोपी और आस-पास की बस्तियों के हजारों लोग प्रत्येक दिन आते-जाते हैं। बच्चे स्कूल, महिलाएं बाजार और मजदूर काम पर इसी रास्ते से आवागमन करते थे। अब अचानक बंद होने से सभी को लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है।

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.









