आज का जीवन: रिश्तों से दूर होती संवेदनाओं की कविता

पुराने समय की मासूम खुशियों की याद

आज का जीवन: रिश्तों से दूर होती संवेदनाओं की कविता
source : AI generated

“आज का जीवन” कविता आधुनिक समाज में बढ़ती स्वार्थ भावना, टूटते रिश्तों और प्रकृति से दूर होते मनुष्य की पीड़ा को सरल और भावपूर्ण शब्दों में व्यक्त करती है।

चहुंओर छोटे-छोटे घेरे हो गए हैं
हम सब उसमें रंगते कीड़े हो गए हैं
जरा-जरा के लिए लड़ते रहते हम
अब तो केवल मेरे तेरे हो गए हैं

जमाना था, पेड़ों से होती थी बातें
गाय, बकरी व भेड़ों से होती थी बातें
सबों के चेहरे पर रहती थीं मुस्कान
अब तो केवल तीखे टेढ़े हो गए हैं

बारिश का समय कागज़ की कश्ती
दोस्तों के साथ तितलियों से मस्ती
हंसी ठिठोली करता नहीं कोई
अब तो केवल मुंह फेरे हो गए हैं

किसी के भी घर होती था शादी
सबों के घरों में चूल्हे की आजादी
रिश्ते रिश्तेदारी करता नहीं कोई
अब तो केवल घर बसेरे हो गए हैं

यह भी पढ़ें 'जादूगर’ कविता में सत्ता और व्यवस्था पर तीखा सवाल

होली में ढोल-मंजिरे बजाते टोली
हर घर के बाहर रंग बिरंगी रंगोली
कंक्रीट के जंगल में दिखता नहीं कोई
अब तो केवल अंधे बहरे हो गए हैं

यह भी पढ़ें ‘नियति’ शोषण और स्वार्थ की सच्चाई बयान करती कविता

गुड्डू अनिल

यह भी पढ़ें Mahashivratri special 2026 : तांडव की लय और मांदर की थाप


आज का जीवन: रिश्तों से दूर होती संवेदनाओं की कविता

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026: ग्लोबल AI मार्केट 288 अरब डॉलर, भारत का 1.16 अरब निवेश इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026: ग्लोबल AI मार्केट 288 अरब डॉलर, भारत का 1.16 अरब निवेश
MyJio App Update: अब कॉल फॉरवर्डिंग चोरी पकड़े मिनटों में, जानें कैसे चेक करें और बंद करें
अन्नपूर्णा देवी और नागेंद्र महतो ने शोभा देवी के लिए मतदान की अपील की
Palamu News : जमीनी विवाद में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, दोनों अस्पताल में भर्ती
बिहार में 33.25 लाख राशन कार्ड रद्द: PDS अपात्रों पर कार्रवाई शुरू, देखिए पूरी लिस्ट
Sahebganj News : यूजी द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न
Sahebganj News : वार्ड- 26 के पार्षद प्रत्याशी चमरू ने किया जनसंपर्क, घर-घर जाकर मंगा जनसमर्थन
‘नियति’ शोषण और स्वार्थ की सच्चाई बयान करती कविता
30 साल जेल में गुजारे, 20 रुपये रिश्वत का था आरोप… बरी होते ही अगले दिन मौत
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Koderma News : ध्वजाधारी धाम में भक्तिमय माहौल, हर-हर महादेव के जयकारे
कोडरमा में दो बाइक की टक्कर, 12 वर्षीय बच्ची समेत तीन घायल