Pakur News: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा होटल एवं किराना दुकानों का किया औचक निरीक्षण

स्वच्छता, फूड लाइसेंस एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन का दिया गया निर्देश

Pakur News: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा होटल एवं किराना दुकानों का किया औचक निरीक्षण
(फ़ोटो)

पाकुड़ खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने गुरुवार को जिले के विभिन्न होटलों, ढाबों और किराना दुकानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों की जांच की। उन्होंने संचालकों को सख्त हिदायत दी कि बिना फूड लाइसेंस और अखाद्य रंगों के प्रयोग के बिना ही कारोबार का संचालन करें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पाकुड़: खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अनुपालन को लेकर गुरुवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, पाकुड़ द्वारा जिले के विभिन्न होटल एवं किराना दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में प्रतिष्ठानों के संचालकों को परिसर की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही बिना फूड लाइसेंस के खाद्य कारोबार नहीं करने तथा निर्धारित नियमों के अनुरूप लाइसेंस प्राप्त कर ही व्यवसाय संचालित करने को कहा गया।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने खाद्य पदार्थों में अखाद्य रंगों का प्रयोग नहीं करने का सख्त निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान एसएसबी ढाबा, गुरुकुल, वाणी आइसक्रीम, रामचंद्र, जमारूल शेख एवं शोहेल शेख को खाद्य सुरक्षा नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजनों से भी स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री के उपयोग के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती  Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक
Hazaribagh News: अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने BLA-2 प्रतिनिधियों को दिया विशेष प्रशिक्षण
Hazaribagh News: मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरा पूरा प्रशासनिक अमला
Koderma News: अंचल सभागार में राजनीतिक दलों के BLA-2 प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में अकादमिक काउंसिल की महाबैठक संपन्न
Giridih News: महापौर प्रमिला मेहरा का आह्वान, नशा मुक्त समाज के निर्माण को बनाएं व्यक्तिगत दायित्व
24 एकादशियों के पुण्य के समान फलदायी है निर्जला एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की विकास योजनाओं की मैराथन समीक्षा
कोडरमा-नालंदा पुलिस का संयुक्त कमान, चोरी की पांच मोटरसाइकिलों के साथ एक किशोर निरुद्ध
Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव के आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि