Sahebganj News: हेल्पलाइन नंबर पर नहीं उठता फोन, एक माह से बंद पड़ा है स्कूल का चपाकल

प्रशासन की लापरवाही से बढ़ा ग्रामीणों का भारी आक्रोश

Sahebganj News: हेल्पलाइन नंबर पर नहीं उठता फोन, एक माह से बंद पड़ा है स्कूल का चपाकल
(फोटो)

साहिबगंज के बोरियो प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय नया टोला में पिछले एक महीने से एकमात्र चापाकल खराब होने के कारण पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इसके चलते स्कूली बच्चों, मिड-डे मील रसोइयों और परिसर में स्थित बैंक कर्मियों को भीषण गर्मी में पानी के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय हेल्पलाइन पर सुनवाई न होने से नाराज ग्रामीणों और पूर्व जिला परिषद सदस्य ने जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

साहिबगंज: बोरियो प्रखंड के चसगांवा पंचायत स्थित नया टोला (सोसो टोला) मध्य विद्यालय परिसर में लगा एकमात्र चापाकल पिछले एक महीने से खराब है। चापाकल खराब होने से परिसर में स्थापित पानी टंकी पूरी तरह बेकार हो गई है और पूरे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। मध्य विद्यालय नया टोला सोसो टोला के सैकड़ों बच्चों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। मध्याह्न भोजन बनाने के लिए रसोइया को भी दूर-दराज से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ बच्चों की परेशानी और बढ़ गई है।

इसी परिसर में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा भी संचालित होती है। बैंक कर्मी और रोजाना आने वाले ग्राहक भी पानी के लिए परेशान हैं। आस-पास घनी आबादी है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की किल्लत से दैनिक काम भी प्रभावित हो रहे हैं। पूर्व जिला परिषद सदस्य वरण किस्कू ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पेयजल विभाग की मंत्री दीपिका पांडे द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर कई बार कॉल किया गया, लेकिन कोई फोन नहीं उठाता। शिकायत के बाद भी एक माह से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

ग्रामीण जग्गू कुमार, रविन्द्र साह, अरविंद कुमार, सोनू साह, विशाल साह, मनोहर कुमार और बुधन साह ने जिला प्रशासन से मांग की है कि चापाकल को अविलंब दुरुस्त कराया जाए। वरण किस्कू ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे। फिलहाल नया टोला सोसो टोला के लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Sahebganj News: हेल्पलाइन नंबर पर नहीं उठता फोन, एक माह से बंद पड़ा है स्कूल का चपाकल Sahebganj News: हेल्पलाइन नंबर पर नहीं उठता फोन, एक माह से बंद पड़ा है स्कूल का चपाकल
Palamu News: भीषण सड़क हादसा: NH-98 पर स्कॉर्पियो और एर्टिगा की जोरदार टक्कर
जगन्नाथपुर मंदिर लूट-हत्या कांड: भाजपा ने सरकार से की अविलंब कार्रवाई की मांग
Ranchi News: रोजगार की राह हुई आसान: सरला बिरला विश्वविद्यालय के 300 से अधिक छात्र नामी कंपनियों में चयनित
IRS अफसर की बेटी का कत्ल: घर के अंदर दिखा खौफनाक मंजर, हर तरफ खून के निशान, आरोपी राहुल ने बाथरूम में छिपाया राज
AAP को बड़ा झटका: राघव चड्ढा समेत कई सांसदों का इस्तीफा, बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
मायके आई बेटी को पिता ने कुल्हाड़ी से काट डाला, घर के अंदर हुआ दिल दहला देने वाला कांड
आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान
Dumka News: दाहुजोर की रिया कुमारी ने 95.40% अंक लाकर किया कमाल, बनी स्कूल टॉपर
Giridih News: जैक 10वीं में ज्ञानदीप स्कूल का दबदबा, चांदनी कुमारी बनीं टॉपर
Dumka News: 97.04% के साथ खुशी कुमारी बनी प्रखंड टॉपर, प्रीति और स्नेहा ने भी लहराया परचम
Pahalgam Terror Attack: कैसे रची गई साजिश और कैसे भारत ने लिया बदला? ऑपरेशन सिंदूर से ऑप महादेव तक पूरी कहानी