Koderma News: कुएं से महिला का शव बरामद, पति ने हत्या का आरोप लगाया
सीसीटीवी में संदिग्ध गतिविधि से बढ़ा शक
कोडरमा के तिलैया डैम क्षेत्र में एक महिला का शव कुएं से बरामद होने के बाद मामला संदिग्ध बन गया है। मृतका के पति ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच की मांग की है। सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल से मामले में शक और गहरा गया है।
कोडरमा: तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के छोटकी धमराय स्थित एक कुएं से मंगलवार को शव बरामदगी मामले को लेकर मृतका के पति कारू साव ने शुक्रवार को डैम ओपी में हत्या कर शव फेंके जाने की शिकायत को लेकर आवेदन दिया है। दिए आवेदन में कहा है कि मेरी पत्नी गीता देवी रविवार को दिन के लगभग 11 बजे घर से महुआ चुनने निकली थी। शाम तक नहीं लौटने पर घर वाले खोजबीन करने लगे पर कुछ पता नहीं चला।
जिसके बाद मेरी मां द्वारा उसकी गुमशुदगी को लेकर डैम ओपी में आवेदन दिया गया। वही मंगलवार को सुबह 8 बजे उसका शव गांव के कुछ दूरी पर स्थित सरकारी कुआं से बरामद किया गया। मुझे संदेह है कि किसी अज्ञात द्वारा मेरी पत्नी की हत्या कर शव को कुएं में फेक दिया गया। क्योंकि जिस कुएं से शव की बरामदगी हुई है वही कुछ दूर पर सीसीटीवी कैमरा लगा है जिसमें देखा गया कि 6 अप्रैल के रात लगभग 12:01 को एक लाइट कुआं के पश्चिम दिशा से तेजी से कुआं के तरफ तेजी से आता है और कुछ देर रुककर चला जाता है।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
