मायके आई बेटी को पिता ने कुल्हाड़ी से काट डाला, घर के अंदर हुआ दिल दहला देने वाला कांड
घटना के बाद आरोपी ने सबूत छिपाने की कोशिश भी की। पुलिस जांच में सामने आया कि उसने खून के निशान साफ किए और शव को छिपाने का प्रयास किया। हालांकि, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और डंडा भी बरामद कर लिया गया है।
क्राइम डेस्क: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने मामूली घरेलू विवाद के बाद अपनी ही बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना कोहंडौर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। मृतका की पहचान 30 वर्षीय सोनम के रूप में हुई है, जो एक दिन पहले ही अपने मायके आई थी। बताया गया कि आरोपी पिता रामलाल ने अपनी बेटी को घर लाने के बाद खेत की फसल बेचकर पैसे प्राप्त किए और उसी पैसे से शराब खरीदकर पी ली थी।



