Ranchi News: रोजगार की राह हुई आसान: सरला बिरला विश्वविद्यालय के 300 से अधिक छात्र नामी कंपनियों में चयनित

ईवाई, टीसीएस और डेलोइट जैसी कंपनियों में नियुक्तियां

Ranchi News: रोजगार की राह हुई आसान: सरला बिरला विश्वविद्यालय के 300 से अधिक छात्र नामी कंपनियों में चयनित
(फोटो)

सरला बिरला विश्वविद्यालय ने मौजूदा प्लेसमेंट सत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए 300 से अधिक विद्यार्थियों का ईवाई, टीसीएस और डेलोइट जैसी दिग्गज कंपनियों में चयन कराया है। विश्वविद्यालय की प्रभावी रणनीति और मजबूत औद्योगिक संबंधों के चलते ऑनलाइन एवं ऑन-कैंपस माध्यमों से रोजगार के व्यापक अवसर सृजित हो रहे हैं। भविष्य में गोदरेज और टेक महिंद्रा जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रस्तावित अभियानों से प्लेसमेंट की यह गति और अधिक तेज होने की उम्मीद है।

रांची: रोजगार के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच, सरला बिरला विश्वविद्यालय ने इस साल मजबूत प्लेसमेंट गति बनाए रखी है, जिसमें कई प्रमुख राष्ट्रीय और वैश्विक कंपनियों के माध्यम से विवि के विद्यार्थियों का शानदार प्लेसमेंट हो रहा है। विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट विभाग लगातार ऑनलाइन, ऑन-कैंपस एवं पूल कैंपस मोड के माध्यम से एक के बाद एक सफल भर्ती अभियानों का आयोजन कर रहा है, जिससे विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए रोजगार के व्यापक अवसरों का सृजन हो रहा है।

इस प्लेसमेंट सत्र में देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित एवं अग्रणी कंपनियों ने विश्वविद्यालय के प्रति अपना विश्वास व्यक्त करते हुए भागीदारी सुनिश्चित की। इनमें ईवाई, बिरला ओपस, टीसीएस, डेलोइट, आईडीबीआई बैंक, आईटीसी होटल्स लिमिटेड, जीई एयरोस्पेस, एक्सिस बैंक, बर्जर पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, बजाज फाइनेंस, इन्फो एज सहित अनेक प्रमुख कंपनियां शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, कई प्रमुख कंपनियों के साथ भर्ती प्रक्रियाएं फिलहाल प्रगति पर है। आनेवाले दिनों में गोदरेज, टेक महिंद्रा, केईसी इंटरनेशनल, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, अरविंद फैशंस समेत अन्य जानी-मानी कंपनियों के साथ प्लेसमेंट ड्राइव होने वाली है। इससे विवि के विद्यार्थियों के लिए और अधिक अवसरों की भरमार होगी। इस वर्ष अब तक विवि के 300 से अधिक छात्रों का विभिन्न कंपनियों में सफलतापूर्वक चयन हो चुका है, जबकि कई कंपनियों के परिणाम अभी घोषित होने शेष हैं। यह निरंतर प्रगति विश्वविद्यालय की मजबूत प्लेसमेंट रणनीति एवं उद्योगों के साथ उसके सुदृढ़ संबंधों को दर्शाती है।

एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने प्लेसमेंट में सफ़ल विद्यार्थियों को शुभकामना संदेश देते हुए विवि की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया है।

Read More.. उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस: 28 आरोपितों की जमानत पर कोर्ट सख्त, मांगी केस डायरी

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Sahebganj News: हेल्पलाइन नंबर पर नहीं उठता फोन, एक माह से बंद पड़ा है स्कूल का चपाकल Sahebganj News: हेल्पलाइन नंबर पर नहीं उठता फोन, एक माह से बंद पड़ा है स्कूल का चपाकल
Palamu News: भीषण सड़क हादसा: NH-98 पर स्कॉर्पियो और एर्टिगा की जोरदार टक्कर
जगन्नाथपुर मंदिर लूट-हत्या कांड: भाजपा ने सरकार से की अविलंब कार्रवाई की मांग
Ranchi News: रोजगार की राह हुई आसान: सरला बिरला विश्वविद्यालय के 300 से अधिक छात्र नामी कंपनियों में चयनित
IRS अफसर की बेटी का कत्ल: घर के अंदर दिखा खौफनाक मंजर, हर तरफ खून के निशान, आरोपी राहुल ने बाथरूम में छिपाया राज
AAP को बड़ा झटका: राघव चड्ढा समेत कई सांसदों का इस्तीफा, बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
मायके आई बेटी को पिता ने कुल्हाड़ी से काट डाला, घर के अंदर हुआ दिल दहला देने वाला कांड
आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान
Dumka News: दाहुजोर की रिया कुमारी ने 95.40% अंक लाकर किया कमाल, बनी स्कूल टॉपर
Giridih News: जैक 10वीं में ज्ञानदीप स्कूल का दबदबा, चांदनी कुमारी बनीं टॉपर
Dumka News: 97.04% के साथ खुशी कुमारी बनी प्रखंड टॉपर, प्रीति और स्नेहा ने भी लहराया परचम
Pahalgam Terror Attack: कैसे रची गई साजिश और कैसे भारत ने लिया बदला? ऑपरेशन सिंदूर से ऑप महादेव तक पूरी कहानी