उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस: 28 आरोपितों की जमानत पर कोर्ट सख्त, मांगी केस डायरी

पुलिस छापेमारी में 164 लोग गिरफ्तार, गिरोह का बड़ा नेटवर्क उजागर

उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस: 28 आरोपितों की जमानत पर कोर्ट सख्त, मांगी केस डायरी

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 28 आरोपितों की जमानत याचिका पर शुक्रवार को रांची की अदालत में सुनवाई हुई।

रांची : उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए 28 आरोपितों की जमानत याचिका पर अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में शुक्रवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने केस डायरी मांगी है। अब अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी। जिन 28 आरोपितों ने जमानत याचिका दाखिल की है, उनमें अनिल कुमार यादव, विवेक कुमार सिंह, आकाश कुमार, शिवम सिंह, ममता कुमारी, मणिशंकर भगत, संजीत कुमार, संदीप कुमार, श्रीमती कुमारी, मोहम्मद मुख्तार अंसारी सहित अन्य शामिल हैं।

इससे पहले बुधवार को भी 20 आरोपितों ने जमानत याचिका दाखिल की थी। सभी ने अदालत में दलील दी थी कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। उन पर आपराधिक मुकदमा न चलाया जाए, नहीं तो उनका शैक्षणिक करियर समाप्त हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रड़गांव में एक अर्धनिर्मित स्थान पर 159 अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा है। सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी दल ने 11 अप्रैल की देर रात छापा मारा था। जिसमें 164 को गिरफ्तार किया गया था।इनमें 152 पुरुष अभ्यर्थी, 7 महिला अभ्यर्थी, 5 गैंग सरगना एवं अन्य शामिल थे।

पुलिस की टीम के पहुंचने पर लोग इधर-उधर भागने लगे। इनमें अंतराज्यीय पेपर लीक और पेपर सॉल्वर गिरोह सरगना के पांच आरोपित अतुल वत्स, विकास कुमार, शेर सिंह, आशीष कुमार और योगेश प्रसाद भी शामिल थे।

पुलिस के अनुसार गैंग के एजेंटों ने तमाड़ के रड़गांव में अभ्यर्थियों को रखा था और उन्हें प्रश्न का उत्तर (आसंर) रटाया जा रहा था। गैंग ने अभ्यर्थियों के मोबाइल और एडमिट कार्ड अपने पास रख लिए थे। अभ्यर्थियों से 15-15 लाख में सौदा हुआ था। कुछ अभ्यर्थियों ने गैंग के सदस्यों के नाम पर बैंक चेक भी दिया था। मामले में तमाड़ थाना में प्राथमिकी कांड संख्या 21/2026 दर्ज की गई है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Dumka News: बिजली दर वृद्धि के खिलाफ भाजपा का उग्र प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना Dumka News: बिजली दर वृद्धि के खिलाफ भाजपा का उग्र प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना
Bokaro News: बड़ा साइबर फ्रॉड, लग्जरी अपार्टमेंट से 4 जामताड़ा के ठग गिरफ्तार
जमशेदपुर में गर्मी का कहर: अभिभावक संघ ने स्कूल समय बदलने की मांग
पाकिस्तान में भीषण गैस पाइपलाइन धमाका, एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत
Dumka News: सिदो-कान्हु विश्वविद्यालय में हंगामा, ABVP ने अनियमितताओं पर उठाए सवाल
पलामू हादसा: एक ही लूना पर सवार तीन बच्चों की मौत, चालक फरार
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल का जलवा: 10वीं बोर्ड में जिले के टॉप-2 स्थान पर कब्जा
चतरा में बड़ा कदम: एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा बनाएगा 25 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र
Ramgarh News: चितरपुर महाविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
Ramgarh News: डीएवी रजरप्पा का शानदार रिजल्ट: 10वीं में शत-प्रतिशत सफलता, आलोक बने टॉपर
Sahebganj News: 5 खिलाड़ी बोकारो में दिखाएंगे दम, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लेंगे भाग
उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस: 28 आरोपितों की जमानत पर कोर्ट सख्त, मांगी केस डायरी
Advertisement