ऑटिज्म जागरूकता दिवस पर जमशेदपुर में वॉकथॉन, बच्चों के लिए उठा बड़ा कदम

सिविल डिफेंस और एस्पायर मदर टीम की संयुक्त पहल

ऑटिज्म जागरूकता दिवस पर जमशेदपुर में वॉकथॉन, बच्चों के लिए उठा बड़ा कदम
ऑटिज्म जागरूकता वॉकथॉन में शामिल प्रतिभागी

विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में वॉकथॉन का आयोजन किया गया। टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम और एस्पायर मदर टीम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

पूर्वी सिंहभूम: विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस के अवसर पर गुरुवार को टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम और एस्पायर मदर टीम के संयुक्त तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित जेआरडी टाटा मुख्य परिसर में वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ऑटिज्म से ग्रस्त बच्चों और उनके अभिभावकों का हौसला बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। वॉकथॉन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सही समझ और सहयोग से ऑटिज्म से जूझ रहे बच्चे भी समाज की मुख्यधारा का अहम हिस्सा बन सकते हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सरयू राय और अंतरराष्ट्रीय महिला तीरंदाज और प्रशिक्षक पूर्णिमा महतो ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद प्रतिभागियों ने ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों के साथ करीब एक किलोमीटर तक वॉकथॉन में हिस्सा लिया और शहरवासियों को जागरूक किया।

इस दौरान रेल सिविल इंस्पेक्टर और सदस्य संतोष कुमार ने एस्पायर मदर टीम की प्रमुख डॉ नवेदिता पाणिग्रही के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में लायंस क्लब, रोटरी क्लब, इनर व्हील क्लब, यंग इंडिया ग्रुप, सदर अस्पताल के चिकित्सक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य भी सक्रिय रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम में ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों और उनके अभिभावकों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

Read More.. भारत की 16वीं जनगणना: एक व्यापक सांख्यिकीय और सामाजिक विश्लेषण

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या अमेरिका-ईरान सीजफायर टिकाऊ रहेगा?

Latest News

Hazaribagh News: 15 करोड़ घोटाले में पुलिसकर्मी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, पत्नियां भी शामिल Hazaribagh News: 15 करोड़ घोटाले में पुलिसकर्मी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, पत्नियां भी शामिल
Sahebganj News: धूमधाम से मनाई जाएगी अमर शहीद सिद्धो-कान्हू की जयंती
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में डिकोड एरिना कार्यक्रम उत्साह से संपन्न
Sahebganj News: अचानक हार्ट अटैक से शिक्षक का निधन, शोक की लहर
जिला प्रशासन ने आयोजित किया हैप्पीनेस प्रोग्राम, मिला सकारात्मक असर
Sahebganj News: जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: कांग्रेस कमेटी ने आयोजित किया जन संवाद एवं एसआईआर प्रशिक्षण शिविर
Sahebganj News: विश्व होम्योपैथी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
Sahebganj News: लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह कथा का भव्य व दिव्य शुभारंभ, 5100 महिलाओं ने कलश यात्रा में लिया भाग
शादी का सपना दिखाकर रची साजिश! ‘गुरु’ बना हैवान, दुष्कर्म के बाद किया ये कारनामा, पत्नी भी शामिल
Koderma News: जलापूर्ति योजना से पाइप चोरी मामले में दो गिरफ्तार, ट्रक जब्त
Koderma News: कल्याण गुरुकुल में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित