Sahebganj News: सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित, अधिकारियों को दिए गए कई निर्देश

सीओ और वन विभाग को तालमेल बिठाकर जर्जर पेड़ हटाने की हिदायत

Sahebganj News: सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित, अधिकारियों को दिए गए कई निर्देश
(फ़ोटो)

साहिबगंज उपायुक्त दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें स्कूलों के पास नो-एंट्री जोन सख्ती से लागू करने और ब्लाइंड स्पॉट पर कॉन्वेक्स मिरर लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, आगामी मानसून को देखते हुए जर्जर पेड़ों को हटाने और हिट एंड रन मामलों में मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया तेज करने पर बल दिया गया।

साहिबगंज: सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों की गंभीरता से समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने संत जेवियर स्कूल के समीप नो-एंट्री जोन में ट्रैक्टर एवं अन्य मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण रोक लगाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही विद्यालयों के आस-पास जाम एवं दुर्घटना की संभावना वाले क्षेत्रों में पुलिस बल, होमगार्ड एवं चौकीदारों की तत्काल प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।

बैठक में बोरना पहाड़ मार्ग एवं बरहेट थाना के समीप ब्लाइंड स्पॉट वाले क्षेत्रों में दुर्घटना की संभावना की जानकारी दी गई। इस पर उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि इन संवेदनशील स्थलों पर शीघ्र कॉन्वेक्स मिरर एवं रंबल स्ट्रिप स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं। इसके अतिरिक्त महाराजपुर से तालझारी सड़क मार्ग पर कैट आई रिफ्लेक्टर, रोड मार्किंग एवं साइन बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए गए।

वहीं, हिट एंड रन मामलों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। जानकारी दी गई कि वर्ष 2025 में कुल 35 मामलों में से 30 मामलों में मृतकों के आश्रितों को मुआवजा राशि का भुगतान किया जा चुका है, जबकि 05 मामले भुगतान हेतु जीआईसीसी स्तर पर लंबित हैं। वहीं वर्ष 2026 में अब तक 07 हिट एंड रन दुर्घटनाएं हुई हैं और सभी मामले थाना स्तर पर लंबित हैं। आगामी मानसून को देखते हुए उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क किनारे स्थित सूखे एवं जर्जर पेड़ों की सूचना वन विभाग को तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय रहते उन्हें हटाकर दुर्घटनाओं की संभावना को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें: रांची में बीजेपी का 'विकसित भारत 2047 संकल्प सभा', संथाल परगना-मालदा को मिलाकर नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं