Hazaribagh News: भ्रष्टाचार पर भारी 'सिस्टम की सुस्ती': एक माह से जेल में हैं इंजीनियर, पर विभाग ने अब तक नहीं किया सस्पेंड

कर्मचारी संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी, माँगा वैकल्पिक समाधान

Hazaribagh News: भ्रष्टाचार पर भारी 'सिस्टम की सुस्ती': एक माह से जेल में हैं इंजीनियर, पर विभाग ने अब तक नहीं किया सस्पेंड
(फ़ोटो)

हजारीबाग जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता राहुल मालतो घूसखोरी में एक महीने से जेल में हैं, लेकिन अब तक उनका निलंबन नहीं हुआ है। इस प्रशासनिक लापरवाही के कारण 80 कर्मचारियों का वेतन अटक गया है और कामकाज ठप है।

हजारीबाग: भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बातें हजारीबाग जल संसाधन विभाग में हवा-हवाई साबित हो रही हैं। सवा लाख से अधिक की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार मालतो पिछले एक महीने से जेल की सलाखों के पीछे हैं, लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि विभाग ने उन्हें अब तक निलंबित (सस्पेंड) नहीं किया है। विभाग की इस 'मेहरबानी' के कारण अब सरकारी काम-काज के साथ-साथ कर्मचारियों का चूल्हा जलना भी मुश्किल हो गया है।

एसीबी की कार्रवाई के बाद फाइलों में कैद हुआ नियम

बता दें कि बीते 9 अप्रैल 2026 को एसीबी (ACB) ने कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार मालतो को 1.75 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा था। नियमानुसार, किसी भी सरकारी सेवक के 24 घंटे से अधिक जेल में रहने पर स्वतः निलंबन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है, लेकिन मालतो के मामले में एक महीना बीत जाने के बाद भी फाइलें आगे नहीं बढ़ी हैं। विभाग की यह चुप्पी अब कई बड़े सवाल खड़े कर रही है।

80 कर्मचारियों का वेतन अटका, दो प्रमंडलों में कामकाज ठप

इंजीनियर के जेल में होने और सस्पेंशन न होने के कारण तकनीकी पेच फंस गया है। इसका सीधा खामियाजा जलपथ प्रमंडल-2 हजारीबाग और बरही के 80 से अधिक निर्दोष कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (DDO) का पावर होल्ड पर होने के कारण कर्मचारियों का वेतन नहीं बन पाया है। भुखमरी की कगार पर पहुंचे कर्मचारी अब आंदोलन की राह पर हैं।

कर्मचारी संघ ने खोला मोर्चा, मुख्य अभियंता ने साधी चुप्पी

कर्मचारी संघ ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए मांग की है कि आरोपी अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर वैकल्पिक व्यवस्था की जाए ताकि वेतन का भुगतान हो सके। इस पूरे मामले पर जब मुख्य अभियंता विजय कुमार भगत से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। अधिकारियों की यह चुप्पी इस बात की ओर इशारा कर रही है कि कहीं न कहीं भ्रष्ट अधिकारियों को पर्दे के पीछे से संरक्षण दिया जा रहा है।

Read More.. Hazaribagh News: यूनिक नर्सिंग होम पर गंभीर आरोप: कथित गलत इलाज से 4 माह की गर्भवती महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

क्या झारखंड में भ्रष्टाचार के नियम रसूखदारों के लिए अलग हैं? जेल की कोठरी में बंद अधिकारी आखिर किसके आशीर्वाद से अब तक पद पर बना हुआ है? प्रशासन की यह सुस्ती कहीं कर्मचारियों के सब्र का बांध न तोड़ दे।

Read More.. Hazaribagh News: 12वीं बोर्ड में जीएम कॉलेज का दबदबा, कला 97% और वाणिज्य 100% परिणाम

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Palamu News: इंसानियत शर्मसार: युवक को नशा पिलाकर किया बेहोश, फिर प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल Palamu News: इंसानियत शर्मसार: युवक को नशा पिलाकर किया बेहोश, फिर प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल
Palamu News: उपायुक्त ने एमएमसीएच का किया निरीक्षण,ओपीडी के एक-एक वार्डों का किया अवलोकन 
Palamu News: पति से विवाद या दहेज की मांग? विवाहिता की मौत के बाद पुलिस जांच में जुटे कई पहलू
बनियापसार और फुलझींझरी में झामुमो की पंचायत स्तरीय बैठक, बूथ कमेटियों का हुआ गठन
Pakur News: महंगाई के खिलाफ आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल हुईं उपासना मरांडी
Pakur News: विविध जागरूकता अभियान के तहत बंदियों को दी गई कानून की जानकारी
Hazaribagh News: महराजगंज में बेखौफ अपराधियों का आतंक, जेवर दुकान से 20 लाख की छिनतई
Hazaribagh News: राजस्व, भू-अर्जन, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं एनटीपीसी से संबंधित कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा
Hazaribagh News: भ्रष्टाचार पर भारी 'सिस्टम की सुस्ती': एक माह से जेल में हैं इंजीनियर, पर विभाग ने अब तक नहीं किया सस्पेंड
Hazaribagh News: सांसद का 'एक्शन' मोड: चौपारण के स्कूल में शिक्षकों की कमी पर DEO को लगाई फटकार
Hazaribagh News: पुलिस का मिडनाइट एक्शन: 39 टीमों ने 119 ठिकानों पर की छापेमारी, मनचलों में हड़कंप
Hazaribagh News: पुलिस को मिली नई ताकत: 42 नई मोटरसाइकिलों को एसपी ने दिखाई हरी झंडी