Hazaribagh News: महराजगंज में बेखौफ अपराधियों का आतंक, जेवर दुकान से 20 लाख की छिनतई
सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
चौपारण के महाराजगंज में बुधवार शाम अपराधियों ने एक जेवर दुकान से करीब 20 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए। हथियार के बल पर दुकानदार को बंधक बनाकर अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
चौपारण: थाना क्षेत्र के महराजगंज में बुधवार देर शाम बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए जेवर दुकान से करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों की छिनतई कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं व्यापारियों में आक्रोश देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार महराजगंज स्थित एक आभूषण दुकान में शाम के समय ग्राहक बनकर कुछ युवक पहुंचे। पहले उन्होंने दुकान में मौजूद आभूषणों को देखने का बहाना बनाया। इसी दौरान अचानक अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर दुकानदार और कर्मचारियों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद दुकान में रखे सोने-चांदी के जेवरात बैग में भरकर फरार हो गए।

इधर घटना को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे कारोबारियों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
