Hazaribagh News: पुलिस को मिली नई ताकत: 42 नई मोटरसाइकिलों को एसपी ने दिखाई हरी झंडी

अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था के लिए पुलिस हुई सशक्त

Hazaribagh News: पुलिस को मिली नई ताकत: 42 नई मोटरसाइकिलों को एसपी ने दिखाई हरी झंडी
(फ़ोटो)

हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने 42 नई मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों के लिए रवाना किया। इन वाहनों का उपयोग नशा कारोबार पर लगाम लगाने और ग्रामीण क्षेत्रों में गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किया जाएगा।

हजारीबाग: अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण तथा नशा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से हजारीबाग जिला पुलिस को पुलिस मुख्यालय झारखंड, रांची द्वारा 42 नई मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई गई है। इससे पूर्व भी जिला पुलिस को 50 नई मोटरसाइकिलें प्राप्त हुई थीं। इन सभी वाहनों को शहर के साथ-साथ ग्रामीण थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग को सशक्त बनाने के लिए तैनात किया जा रहा है।

गुरुवार को पुलिस केंद्र हजारीबाग परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने अधिकारियों के साथ नई मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित आनंद, पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर मनोज कुमार सिंह तथा परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र कुमार देवव्रत भी मौजूद रहे।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कहा कि नई मोटरसाइकिलों के मिलने से जिले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई क्षमता बढ़ेगी। ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और गश्ती व्यवस्था मजबूत होगी, जिससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से नशा कारोबार, असामाजिक तत्वों तथा विधि व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं पर प्रभावी निगरानी रखने में इन वाहनों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नई मोटरसाइकिलों के माध्यम से थाना स्तर पर नियमित पेट्रोलिंग, रात्रि गश्ती और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को और बेहतर बनाया जाएगा। इससे आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी तथा अपराधियों में पुलिस का भय बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक