कॉकरोच जनता पार्टी पर सियासी संग्राम! BJP ने फाउंडर अभिजीत दीपके पर उठाए बड़े सवाल, जानें पूरा मामला

कॉकरोच जनता पार्टी पर सियासी संग्राम! BJP ने फाउंडर अभिजीत दीपके पर उठाए बड़े सवाल, जानें पूरा मामला
BJP ने कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर पर उठाए सवाल.

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के फाउंडर अभिजीत दीपके पर बड़ा आरोप लगाया है। दुबे का कहना है कि दीपके आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं और इसे साबित करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर दीपके की मनीष सिसोदिया के साथ एक तस्वीर भी शेयर की।

Cockroach Janata Party: भारत के चीफ जस्टिस की एक टिप्पणी से पैदा हुई 'कॉकरोच जनता पार्टी' इन दिनों सियासी तूफान के बीच में है। पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त घमासान मचा हुआ है और अब बीजेपी ने इस पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके पर सीधे निशाना साधा है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर दीपके की मनीष सिसोदिया के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए दावा किया कि वो दरअसल आम आदमी पार्टी यानी अरविंद केजरीवाल के कार्यकर्ता हैं। इसके साथ ही उन्होंने दीपके की विदेश यात्रा के खर्च को लेकर भी बड़ा सवाल खड़ा किया है।

सोरोस फाउंडेशन का नाम क्यों आया?

निशिकांत दुबे ने सीधे और तीखे अंदाज में पूछा "अभिजीत दीपके बोस्टन किसके पैसे से गया? क्या उसके वहां रहने और खाने-पीने का खर्च सोरोस फाउंडेशन उठा रहा है?" उन्होंने इसे विपक्ष के लिए एक सीधी चेतावनी बताते हुए कहा कि देश को तोड़ने के लिए क्या विदेशी ताकतों की मदद ली जाएगी? दुबे के इस बयान ने पूरे मामले को एक नया और संवेदनशील मोड़ दे दिया।

X अकाउंट बंद हुआ, नया हैंडल घंटों में तैयार

इस पूरे विवाद के बीच गुरुवार को 'कॉकरोच जनता पार्टी' का एक्स अकाउंट अचानक बंद कर दिया गया। इस अकाउंट पर उस वक्त 2 लाख 1 हजार से ज्यादा फॉलोअर थे। लेकिन जो लोग सोच रहे थे कि इससे मामला थम जाएगा, वो गलत निकले। बंद होने के कुछ ही घंटों के भीतर "कॉकरोच मरता नहीं है" की टैगलाइन के साथ 'कॉकरोच इज बैक' नाम से एक नया हैंडल बना दिया गया और शाम होते-होते उसके फॉलोअर 39,000 के पार पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: Video Viral: पाकिस्तानी पर्यटकों से चीनी बच्ची ने कही ऐसी बात, वीडियो देख लोग नहीं रोक पाए हंसी

पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि उन्हें पहले से ही इस बात का अंदाजा था, क्योंकि एक दिन पहले से ही उनके अकाउंट को हैक करने की कोशिशें हो रही थीं। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम उलटा पड़ा है और उनकी टीम इस पूरे मामले को कानूनी तरीके से आगे ले जाएगी। नए हैंडल ने भी एक बार फिर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को दोहराया।

यह भी पढ़ें: बेरोजगार युवाओं की ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने बीजेपी को छोड़ा पीछे, सोशल मीडिया पर मचा सियासी भूचाल

आखिर कैसे बनी यह पार्टी?

इस पार्टी की कहानी शुरू होती है भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की उस विवादित टिप्पणी से, जब उन्होंने वरिष्ठता की मांग कर रहे एक वकील पर नाराजगी जताते हुए "परजीवी" और "कॉकरोच" जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। इस बयान ने कानूनी और सामाजिक हलकों में तीखी बहस छेड़ दी। बाद में चीफ जस्टिस ने सफाई दी कि उनकी टिप्पणी का गलत मतलब निकाला गया और वो दरअसल उन लोगों के बारे में बोल रहे थे जो फर्जी डिग्रियों के दम पर वकालत के पेशे में घुस जाते हैं।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने यह बात 15 मई को कही थी और ठीक अगले दिन 'कॉकरोच जनता पार्टी' सोशल मीडिया पर धमाके के साथ सामने आई। देखते ही देखते यह वायरल हो गई। नेताओं, कार्यकर्ताओं, कलाकारों और खासतौर पर बड़ी तादाद में युवाओं ने इसे हाथोंहाथ लिया। भारत में एक्स पर इसकी सीधी पहुंच फिलहाल बंद है, लेकिन वीपीएन के जरिए लोग इसे एक्सेस कर रहे हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर इसका पेज पूरी तरह सक्रिय है और गुरुवार शाम तक इसके फॉलोअर की संख्या करीब 1 करोड़ 56 लाख तक पहुंच गई थी। एक पोस्ट में इसकी तुलना भाजपा के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से की गई, जिसके महज 88 लाख फॉलोअर हैं यानी कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम बीजेपी से भी आगे निकल गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का कड़ा एक्शन: लापरवाही बरतने पर कई एलएस (LS) को शोकॉज़ Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का कड़ा एक्शन: लापरवाही बरतने पर कई एलएस (LS) को शोकॉज़
Palamu News: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: रामपुर गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत, 5 गंभीर
Ramgarh News: प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला संपन्न, कम बारिश में बेहतर पैदावार के लिए किसानों को मिले टिप्स
Ramgarh News: उपायुक्त ऋतुराज की बड़ी बैठक, यूटिलिटी टास्क फोर्स की समीक्षा में लंबित मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश
Hazaribagh News: सीसीटीवी कलयुग में महादेव की तीसरी आंख, अपराधियों पर रखती है पैनी नजर: थाना प्रभारी
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों और विभागों को मिले नए चेहरे
Dumka News: सखी मंडल की दीदियों को मिला टोटो का तोहफा, प्रमुख और बीडीओ ने फीता काटकर बांटे वाहन
Dhanbad News: जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना, भ्रष्टाचार व अवैध खनन पर उठाई आवाज
Dhanbad News: सर्वमंगला पब्लिक स्कूल तेतुलमारी में समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों की रचनात्मकता ने जीता सबका दिल
Dhanbad News: किसानों की आय बढ़ाने पर प्रशासन का विशेष जोर, एक सप्ताह के भीतर लाइसेंस और बीज-खाद के आवेदन का आदेश
Giridih News: स्कॉलर बीएड कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला संपन्न, पाँचवें दिन "मार्गदर्शन एवं परामर्श" पर हुआ मंथन
Giridih News: मारवाड़ी महिला समिति द्वारा दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन, बच्चों ने दिखाए अपने हुनर