बेरोजगार युवाओं की ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने बीजेपी को छोड़ा पीछे, सोशल मीडिया पर मचा सियासी भूचाल

इंस्टाग्राम पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फॉलोअर्स 19.4 मिलियन तक पहुंचे

बेरोजगार युवाओं की ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने बीजेपी को छोड़ा पीछे, सोशल मीडिया पर मचा सियासी भूचाल
सोशल मीडिया पर वायरल हुई कॉकरोच जनता पार्टी

“कॉकरोच जनता पार्टी” नामक डिजिटल अभियान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बेरोजगारी और युवाओं की नाराजगी से जुड़े इस व्यंग्यात्मक आंदोलन ने इंस्टाग्राम पर भाजपा को भी फॉलोअर्स के मामले में पीछे छोड़ दिया है। पार्टी खुद को “आलसी और बेरोजगार युवाओं की आवाज” बताती है।

निर्मल महाराज की कलम से

बोकारो। सोशल मीडिया पर इन दिनों “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम तेजी से चर्चा में है। बेरोजगार युवाओं के गुस्से और व्यंग्य से जन्मी इस डिजिटल मुहिम ने इंस्टाग्राम पर ऐसा उछाल लिया कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कहलाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भी फॉलोअर्स के मामले में पीछे छोड़ दिया।

इंस्टाग्राम पर भाजपा के फॉलोअर्स जहां 8.7 मिलियन (8.7M) दर्ज किए गए, वहीं “कॉकरोच जनता पार्टी” के फॉलोअर्स का आंकड़ा पहले 11.1 मिलियन तक पहुंचा और बाद में बढ़कर 19.4 मिलियन तक जा पहुंचा। महज पांच दिनों के भीतर इस नए सोशल मीडिया ट्रेंड ने रिकॉर्ड रफ्तार पकड़ी है।

सोशल मीडिया पर इसे बेरोजगार युवाओं के विरोध और व्यंग्यात्मक अभियान के रूप में देखा जा रहा है। युवाओं का कहना है कि नौकरी, भर्ती और रोजगार जैसे मुद्दों पर उनकी आवाज लगातार नजरअंदाज की जा रही है। इसी नाराजगी ने “कॉकरोच जनता पार्टी” को इंटरनेट पर वायरल बना दिया।

यह भी पढ़ें: साइबर ठगी में गया पैसा वापस पाने का सरकारी रास्ता, जिससे आज भी अनजान हैं अधिकांश लोग

दिलचस्प बात यह भी है कि कांग्रेस का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट “incindia” फिलहाल 13.3 मिलियन फॉलोअर्स के साथ आगे है, लेकिन जिस तेजी से “कॉकरोच जनता पार्टी” का ग्राफ बढ़ रहा है, उससे कांग्रेस के लिए भी चुनौती खड़ी होती दिख रही है।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’, वीडियो वायरल

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की “कॉकरोच” संबंधी कथित टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर युवाओं में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। उसी के बाद इस नाम से डिजिटल कैंपेन शुरू हुआ, जिसने देखते ही देखते “पार्टी” का रूप ले लिया। हालांकि बाद में सीजेआई ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी फर्जी डिग्री लेकर वकालत में आने वालों के संदर्भ में थी।

सोशल मीडिया पर इसकी लोकप्रियता ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल पैदा कर दी है। कई लोग इसे युवाओं की नाराजगी का प्रतीक मान रहे हैं, तो कई इसे मीम और ट्रोल संस्कृति का नया चेहरा बता रहे हैं।

तेजी से वायरल हो रही “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)” खुद को “Lazy & Unemployed” यानी “आलसी और बेरोजगारों की आवाज” बताती है। पार्टी का दावा है कि यह उन युवाओं के लिए बनाई गई है, जिन्हें व्यवस्था ने नजरअंदाज कर दिया। वेबसाइट पर लिखा गया है — “Five demands. Zero sponsors. One large, stubborn swarm.”

पार्टी अपने आंदोलन को व्यंग्य और विरोध का मिश्रण बताती है। “Our Mission” सेक्शन में कहा गया है कि युवाओं को लगातार “आलसी”, “क्रोनिकली ऑनलाइन” और हाल में “कॉकरोच” कहे जाने के खिलाफ यह डिजिटल आंदोलन खड़ा किया गया है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पांच प्रमुख मांगों वाला “मेनिफेस्टो” भी जारी किया है। इसमें रिटायरमेंट के बाद मुख्य न्यायाधीश को राज्यसभा सीट नहीं देने, वोट डिलीट होने पर चुनाव आयोग के अधिकारियों पर कार्रवाई, महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, बड़े कॉरपोरेट समूहों के मीडिया नेटवर्क की जांच और दल-बदल करने वाले सांसद-विधायकों पर 20 साल का प्रतिबंध लगाने जैसी मांगें शामिल हैं।

पार्टी ने सदस्यता के लिए चार “योग्यताएं” तय की हैं। इनमें बेरोजगार होना, “फिजिकली लेजी” होना, रोज 11 घंटे ऑनलाइन रहना और “प्रोफेशनल तरीके से रेंट” यानी व्यवस्था पर तीखी टिप्पणी करने की क्षमता शामिल है। वेबसाइट पर दावा किया गया है कि सदस्यता मुफ्त, आजीवन और पूरी तरह स्वैच्छिक है।

फेसबुक, एक्स और व्हाट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म पर लोग खुद को “कॉकरोच पार्टी” का सदस्य बताते हुए पोस्ट साझा कर रहे हैं। कोई खुद को जिला अध्यक्ष बता रहा है तो कोई पदाधिकारी। सोशल मीडिया पर लगातार मीम, गाने और बेरोजगारी आधारित व्यंग्यात्मक सामग्री वायरल हो रही है।

इस डिजिटल अभियान की शुरुआत 15 मई को हुई बताई जा रही है। अमेरिका के बोस्टन में रह रहे अभिजीत दीपके ने कथित “कॉकरोच” टिप्पणी से नाराज होकर इसे डिजिटल व्यंग्य के रूप में शुरू किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बेरोजगार, आलसी और हर वक्त ऑनलाइन रहने वाले युवाओं को एक मंच पर आने का न्योता दिया और इसे “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम दिया।

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर निवासी अभिजीत राजनीति संचार रणनीतिकार हैं। उन्होंने पुणे से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से पीआर में एमएस की डिग्री ली है। बताया जा रहा है कि उन्होंने महज एक घंटे में यह वेबसाइट तैयार कर दी।

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर पड़ेगा शुभ-अशुभ असर आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर पड़ेगा शुभ-अशुभ असर
Palamu News: समाहरणालय में आपूर्ति विभाग की बड़ी समीक्षा, एसडीएम सुलोचना मीणा ने दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर बरामद, आनपूरा गांव के खेत से 32 अंडे भी सुरक्षित रेस्क्यू
Dhanbad News: भू-धसान से भड़के ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, रोजगार वाली जगह पर पुनर्वास की मांग
Ramgarh News: सजेगा योग का महामंच, 31 मई को होगी 4वीं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता
Dumka News: प्रखंड मुख्यालय में भाजपा का हल्लाबोल, हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन
Bokaro News: अवैध खनिज परिवहन पर बड़ा एक्शन, स्टोन चिप्स से लदा ट्रैक्टर जब्त
Dumka News: समाहरणालय से जनगणना 2027 प्रचार वाहन रवाना, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी
Koderma News: पत्रकार को "चिह्नित" करने का अधिकार किसी प्रेस क्लब अथवा जिला प्रशासन को नहीं: शाहनवाज हसन
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, नवागंतुक छात्रावास विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
“एक टिकट में लाखों” के लालच में फंस रहे युवा, पाकुड़ में बढ़ा अवैध लॉटरी कारोबार
Hazaribagh News: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं, समय-सीमा के भीतर त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश