12 जून को पाकुड़ पहुंचेंगे विनोद कुमार पांडेय और पंकज मिश्रा, तैयारियों में जुटी झामुमो

केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय और केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा के आगमन पर हुई चर्चा

12 जून को पाकुड़ पहुंचेंगे विनोद कुमार पांडेय और पंकज मिश्रा, तैयारियों में जुटी झामुमो
झामुमो जिला समिति की बैठक में संगठनात्मक और मतदाता पुनरीक्षण कार्यों पर चर्चा करते पदाधिकारी

पाकुड़ के धनुषपूजा स्थित झामुमो जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम की अध्यक्षता में जिला समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 12 जून को केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय और केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा के आगमन की तैयारियों तथा BLA-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

पाकुड़: जिले के धनुषपूजा स्थित झामुमो जिला कार्यालय में सोमवार को जिला समिति की बैठक जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने किया।

बैठक में आगामी 12 जून को केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय एवं केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा के पाकुड़ आगमन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आयोजित BLA-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम और विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) अभियान को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

योग्य मतदाताओं का नाम न कटे: अजीजुल इस्लाम

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य में पार्टी द्वारा नियुक्त BLA-2 को हरसंभव सहयोग दिया जाए। उन्होंने सभी प्रखंडों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर क्षेत्र भ्रमण करने तथा मतदाताओं को सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटे।

उन्होंने बताया कि 12 जून को जिला समिति की विस्तारित बैठक भी आयोजित होगी, जिसमें केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय BLA-2 द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: झामुमो-कांग्रेस में तनातनी बढ़ी, गठबंधन पर टूट का खतरा; उम्मीदवार की घोषणा से नाराजगी

ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर

जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने कहा कि बूथ समिति के पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को SIR के दौरान मांगे जाने वाले दस्तावेजों की जानकारी दें और दस्तावेज तैयार कराने में सहयोग करें।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: 15 दिवसीय जिला ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान

पूर्व जिलाध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य श्याम यादव, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, जिला सचिव माईकिल मुर्मू तथा केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने भी कार्यकर्ताओं से संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने और विशेष रूप से ग्रामीण एवं महिला मतदाताओं को जागरूक करने का आह्वान किया।

बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य निशा शबनम हांसदा, मिथिलेश घोष, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, मुनिराम मरांडी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, युवा मोर्चा जिला सचिव अमित भगत, छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष दासों मुर्मू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: जमीन विवाद का खूनी अंजाम, झोपड़ी से खींचकर युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका Koderma News: जमीन विवाद का खूनी अंजाम, झोपड़ी से खींचकर युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका
Deoghar News: श्मशान घाट में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, इलाके में मची सनसनी
Koderma News: अधिवक्ता सूरज सिन्हा की माताजी की पुण्यतिथि पर निराश्रितों के बीच बंटी खाद्य सामग्री
राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने क्यों और कैसे बदली रणनीति
Hazaribagh News: एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने की क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए निर्देश
पलामू वॉरियर्स ने रचा इतिहास, झारखंड की पहली विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीता
12 जून को पाकुड़ पहुंचेंगे विनोद कुमार पांडेय और पंकज मिश्रा, तैयारियों में जुटी झामुमो
पत्रकार बनना आसान है, पत्रकारिता करना मुश्किल
हेमंत सोरेन को बड़ा झटका: बड़गाई जमीन घोटाला मामले में डिस्चार्ज याचिका खारिज
भारत ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से रौंदा; मानव सुथार बने जीत के नायक
राज्यसभा चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन झारखंड की राजनीति गरमाई, तीन प्रमुख उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा
Dhanbad News: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदी बाइक जब्त; तस्कर फरार