Ranchi News: पारस हॉस्पिटल में मनाया गया वर्ल्ड मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे, भ्रांतियां मिटाने पर ज़ोर

वर्ल्ड मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे 2026 पर “पीरियड फ्रेंडली एनवायरनमेंट” बनाने की अपील

Ranchi News: पारस हॉस्पिटल में मनाया गया वर्ल्ड मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे, भ्रांतियां मिटाने पर ज़ोर
(डॉ. प्रीति सिंह)

रांची के पारस एचइसी हॉस्पिटल में वर्ल्ड मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे पर "पीरियड फ्रेंडली एनवायरनमेंट" थीम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सीनियर गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. प्रीति सिंह और फैसेलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने माहवारी से जुड़े मिथकों को खत्म करने और स्वच्छता अपनाने पर ज़ोर दिया।

रांची: हर वर्ष 28 मई को मनाए जाने वाले वर्ल्ड मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और माहवारी से जुड़े मिथकों को खत्म करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इस वर्ष की थीम “पीरियड फ्रेंडली एनवायरनमेंट” रखी गई है, जिसका उद्देश्य समाज में पीरियड्स को लेकर सकारात्मक और जागरूक माहौल तैयार करना है। 

इस संबंध में पारस एचइसी हॉस्पिटल की सीनियर कंसलटेंट ऑब्स्टेट्रिक्स" एंड गायनोकोलॉजी डॉ प्रीति सिंह ने कहा कि पीरियड्स को लेकर जागरूकता केवल महिलाओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि पुरुषों और पूरे समाज को भी इसके बारे में सही जानकारी होना जरूरी है। मेंस्ट्रुअल हाइजीन की सही समझ परिवार से शुरू होती है। माता-पिता को बेटों और बेटियों दोनों से इस विषय पर खुलकर बात करनी चाहिए, ताकि बच्चों में शुरुआत से ही सही सोच विकसित हो सके। इसके अलावा स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में नियमित रूप से ओरिएंटेशन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।

डॉ. प्रीति सिंह ने कहा कि आज भी समाज में पीरियड्स को लेकर कई तरह की भ्रांतियां मौजूद हैं। कई जगह महिलाओं को इस दौरान अशुद्ध माना जाता है, जबकि अत्यधिक दर्द या अनियमित पीरियड्स जैसी समस्याओं को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि दर्द अत्यधिक हो या पीरियड्स अनियमित हों, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 

उन्होंने मेंस्ट्रुअल हाइजीन बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि सेनेटरी पैड, टैम्पॉन या अन्य हाइजीन प्रोडक्ट्स को समय-समय पर बदलना बेहद जरूरी है। बेहतर होगा कि इन्हें हर छह घंटे में बदला जाए। उन्होंने कॉटन बेस्ड सेनेटरी पैड के इस्तेमाल की सलाह दी, जिससे रैशेज और इचिंग जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है। 

यह भी पढ़ें: समृद्ध झारखंड खबर का बड़ा असर: 6 महीने से प्यासे पहाड़िया टोला में पहुंचा पानी

डॉ. प्रीति सिंह ने कहा कि पीरियड्स एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसे शर्म या संकोच का विषय बनाने के बजाय स्वास्थ्य और स्वच्छता के नजरिए से समझने की जरूरत है। समाज में खुली बातचीत और जागरूकता से ही एक बेहतर और “पीरियड फ्रेंडली” वातावरण तैयार किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Dumka News: सांप के डंसने के बाद अंधविश्वास बना मौत की वजह, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

फैसेलिटी डायरेक्टर डॉ नीतेश कुमार ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाना समय की जरूरत है। समाज में पीरियड्स को लेकर खुले संवाद और सही जानकारी से ही महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होगी तथा एक स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण संभव हो सकेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

व्हीलचेयर पर बैठे पूर्व विधायक से मिलने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, पाकुड़ स्टेशन का भावुक दृश्य बना चर्चा का विषय व्हीलचेयर पर बैठे पूर्व विधायक से मिलने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, पाकुड़ स्टेशन का भावुक दृश्य बना चर्चा का विषय
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में सीआईएफ समर इंटर्नशिप प्रोग्राम-2026 का शुभारंभ, देशभर से पहुंचे 76 प्रतिभागी
रेल यात्री ध्यान दें: बर्द्धमान-साहिबगंज MEMU 31 मई और 7 जून को रहेगी रद्द
Climate कहानी: El Niño की आहट से डरा मानसून 2026, भारत के सामने सूखा, गर्मी और पानी संकट का खतरा
रोहड़ापाड़ा मैट्रिक प्रवेशिका केंद्र का शानदार परिणाम, प्रगनैत राम सोरेन मेमोरियल ट्रस्ट ने सफल छात्रों को किया सम्मानित
Pakur News: मासिक लोक अदालत में 150 मामलों का निपटारा, 20.82 लाख रुपये का समझौता
धर्मस्थल विवाद: आरोप, आस्था, जांच और न्याय के बीच खड़े कठिन सवाल
राज्यसभा चुनाव: भाजपा से दीपक प्रकाश की मजबूत दावेदारी, झामुमो से कल्पना की संभावना नहीं
Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत
दावे हवाई, हकीकत जुदा: पेयजल मंत्री के क्षेत्र में ‘प्यासा’ है पूर्व विधायक का पैतृक गांव
हजारीबाग में मलेरिया रोकथाम को लेकर विशेष अभियान, लोगों से सतर्क रहने की अपील
विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन