Hazaribagh News: पेलावल पुलिस ने नशीली दवाओं के सिंडिकेट का किया भंडाफोड़
छापेमारी दल में आरक्षी रामजन अंसारी रहे शामिल
हजारीबाग की पेलावल ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहीनबाग आंगनबाड़ी केंद्र के समीप छापामारी कर अवैध नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे युवक इरशाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से ओनेरेक्स कफ सिरप की 40 बोतलें, 80 पीस नशीली टैबलेट और तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
हजारीबाग: पेलावल ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से कफ सिरप एवं नशीली टैबलेट की खरीद-बिक्री कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में कफ सिरप, टैबलेट, एक स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27 जून 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध कफ सिरप एवं टैबलेट की खरीद-बिक्री में संलिप्त हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम ने शाहीनबाग आंगनबाड़ी केंद्र के समीप निगरानी की। इसी दौरान एक व्यक्ति चार चक्कानुमा स्कूटी पर संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया।

बरामद सामान
ओनेरेक्स कफ सिरप 100 एमएल की कुल 40 बोतलें
नशीली टैबलेट के 80 पीस
एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन

इस संबंध में पेलावल ओपी थाना कांड संख्या 101/26 दिनांक 27 जून 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 18(सी), 27(बी)(ii) तथा एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी दल में पेलावल ओपी के सहायक अवर निरीक्षक रविन्द्र कुमार, आरक्षी रामजन अंसारी तथा चालक सलीम अंसारी शामिल थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


