झुमरीतिलैया में जुलाई से रेलवे लाइन के नीचे शुरू होगी पीएनजी गैस पाइपलाइन

मार्च 2027 के अंत तक सिलेंडर से मिलेगी मुक्ति

झुमरीतिलैया में जुलाई से रेलवे लाइन के नीचे शुरू होगी पीएनजी गैस पाइपलाइन
(पीएनजी गैस पाइपलाइन परियोजना)

झुमरीतिलैया में पिछले दो वर्षों से अटकी रेलवे लाइन अंडरपास पीएनजी पाइपलाइन परियोजना का काम पूरा हो गया है, जिससे जुलाई 2026 से झंडा चौक और डॉक्टर गली सहित कई इलाकों में गैस आपूर्ति शुरू होगी। मार्च 2027 तक पूरे शहर को सिलेंडर मुक्त करने के लक्ष्य के साथ तेजी से 12 इंच मोटी पाइपलाइन बिछाई जा रही है।

कोडरमा: झुमरीतिलैया के 3 हजार घरों तक पहुंच चुकी पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) अब झुमरीतिलैया में लक्ष्य रखा गया है और अभी तक 8 सौ की चौखट पर यह सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। पाइपलाइन में 110 किमी बिछाने का लक्ष्य इसी माह है। इसमें 40 किमी पाईप लाईन बिछ चुकी है। सबसे बडी उपलब्धि पिछले दो वर्षो से अटकी हुई थी। उसे रेलवे लाईन के नीचे से शहर के झंडा चौक, अडडी बंगला, पूर्णिमा टॉकिज, डॉक्टर गली सहित अन्य इलाकों व वार्डो में जुलाई माह से शुरू की जायेगी। 

इस परियोजना के पूरे होने से रसोई गैस की वर्तमान असहज स्थिति में राहत मिलने की उम्मीद है। यह परियोजना मार्च 2027 के अंत तक झुमरीतिलैया वासियों को सिलेंडर की चिंता से मुक्त कर देगी। शहर में दो चरणों में पाइपलाइन बिछाई जा रही है। पहले चरण में रेलवे फाटक के उस पार पाईप लाईन का कार्य पूरा कर लिया गया। अब दूसरे चरण में गैस पाइपलाइन का काम शुरू हो रहा है। इस कार्य में 12 इंच मोटे स्टील पाइप का उपयोग किया जा रहा है। परियोजना के तहत डिस्ट्रिक्ट रेगुलेटरी स्टेशन (डीआरएस) बनाए जाएंगे। 

इन्हीं स्टेशनों के माध्यम से शहर में गैस आपूर्ति को नियंत्रित किया जाएगा। घरों तक मीडियम डेनसिटी पॉली एथिलीन पाइप के माध्यम से गैस कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए शहर के 28 वार्डों में सर्वे कार्य हो चुका है सर्वे के दौरान गलियों की चौड़ाई, पाइपलाइन बिछाने की स्थिति और संभावित उपभोक्ताओं का आंकलन किया गया। इस परियोजना के पूरा होने के बाद झुमरी तिलैया के हजारों घरों को सुरक्षित, स्वच्छ और नियमित रसोई गैस उपलब्ध हो सकेगी। 

विशेषज्ञों का कहना है कि यह सुविधा न केवल सिलेंडर की परेशानी को समाप्त करेगी, बल्कि क्षेत्र में ऊर्जा वितरण में भी स्थिरता लाएगी। अभी तिलैया में पीएनजी के रूप में एलपीजी सिलेंडर का एक विकल्प मौजूद है। पीएनजी कनेक्शन नवादा बस्ती, चित्रगुप्त नगर, आश्रम रोड, सी डी कॉलोनी, महात्मा गांधी रोड और पुरानी बस स्टैंड में पहुँच चुकी है। शहर के प्रतिष्ठित होटल जैसे रामेश्वरम, ग्रैंड सूर्या, स्वीट संगम, पाजी इत्यादि में पीएनजी कनेक्शन शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: साइबर अपराधी को छुड़ाने और पुलिस पर पथराव मामले में दो गिरफ्तार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

दुमका में भीषण सड़क हादसा: NH-133 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल दुमका में भीषण सड़क हादसा: NH-133 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dhanbad News: दामोदर नदी के टासरा घाट पर नहाने के दौरान 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Pakur News: NEET परीक्षा 2026 को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की हाई-लेवल समीक्षा
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जन समाधान दिवस में सुनीं आम जनता की समस्याएं
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की पेयजल योजनाओं की समीक्षा
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं
Hazaribagh News: पांचवें दिन भी मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान की धूम, रथों ने दी दस्तक
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की भव्य तैयारी
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में DCC-DLRC बैठक संपन्न
Bokaro News: बीएसएल में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और सतत विकास पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' कार्यक्रम में सुनीं समस्याएं
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने कार्यालय कक्ष में लगाया भव्य जनता दरबार