पीओके में हड़ताल से पहले हाई अलर्ट, हजारों अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे
ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी ने 9 जून को हड़ताल का आह्वान किया
पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओके) में 9 जून को प्रस्तावित हड़ताल और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
मुजफ्फराबाद (पीओके): पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओके) में 9 जून को ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी द्वारा प्रस्तावित हड़ताल और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संघीय सरकार ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों और पुलिसकर्मियों की तैनाती का फैसला किया है। साथ ही पर्यटकों और यात्रियों के लिए विशेष एडवाइजरी भी जारी की गई है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संभावित विरोध प्रदर्शनों से निपटने के लिए 1,000 पंजाब रेंजर्स और 2,000 फ्रंटियर कांस्टेबुलरी के जवानों को पीओके भेजा जाएगा। इसके अलावा इस्लामाबाद पुलिस के 2,000 और सिंध पुलिस के 1,000 अधिकारियों की भी तैनाती की जाएगी।


प्रशासन ने वर्तमान में क्षेत्र में मौजूद पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को भी 5 जून की शाम तक सुरक्षित स्थानों की ओर लौटने की सलाह दी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रस्तावित हड़ताल का असर पर्यटन गतिविधियों पर भी पड़ सकता है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि पर्यटकों और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती और विशेष एडवाइजरी जारी की गई है।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


