पाकिस्तान दहला: क्वेटा में सैन्य अधिकारियों से भरी ट्रेन पर आत्मघाती हमला, 27 की मौत

बीएलए ने ली हमले की जिम्मेदारी, मजीद ब्रिगेड का नाम सामने आया

पाकिस्तान दहला: क्वेटा में सैन्य अधिकारियों से भरी ट्रेन पर आत्मघाती हमला, 27 की मौत
क्वेटा में ट्रेन ब्लास्ट के बाद मचा हड़कंप

बलोचिस्तान की राजधानी क्वेटा में शनिवार सुबह एक शटल ट्रेन पर हुए आत्मघाती हमले में 27 सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई, जबकि 131 से अधिक लोग घायल हो गए। विस्फोट के कारण ट्रेन की कई बोगियां पटरी से उतर गईं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलोचिस्तान की राजधानी क्वेटा में चमन फाटक के पास शनिवार सुबह एक शटल ट्रेन पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 27 सैन्य अधिकारी मारे गए और 131 से अधिक घायल हो गए। विस्फोट की वजह से ट्रेन की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं और दो डिब्बे पलट गए। इस दौरान एक बोगी में आग लग गई।

‘द बलोचिस्तान पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, बकरीद के अवसर पर इस शटल ट्रेन के तीन कोच में पाकिस्तान के सैन्यकर्मी क्वेटा कैंट से क्वेटा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। वहां से इसे जाफर एक्सप्रेस से जोड़ा जाना था। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन में 336 यात्री सवार थे।

इस घटना में कम से कम 27 सैन्य अधिकारी मारे गए और 131 से अधिक घायल हो गए। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्मघाती हमला माना है।

विस्फोट के बाद वायरल हुए वीडियो में रेलवे ट्रैक के आसपास कई बोगियों से धुआं उठता दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही बचावकर्मी, पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। पाकिस्तान के रेलमंत्री हनीफ अब्बासी ने घटना की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें: आदिवासी पदाधिकारियों पर हमला बर्दाश्त नहीं, रमेश टुडू मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग

बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। बीएलए के प्रवक्ता जयंद बलोच ने कहा कि इस घटना को बीएलए के मजीद ब्रिगेड ने अंजाम दिया। जयंद के बयान में कहा गया है कि शटल ट्रेन में पाकिस्तानी सेना के जवान और अफसर यात्रा कर रहे थे, जिन्हें निशाना बनाया गया।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’, वीडियो वायरल

संघीय अधिकारियों के अनुसार, क्वेटा और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेलवे ट्रैक, रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील स्थानों की निगरानी तेज कर दी गई है। क्वेटा के सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

गैस पाइपलाइन को भी उड़ाया

उधर, बलोच रिपब्लिकन गार्ड्स के प्रवक्ता दोस्तिन बलोच ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि शुक्रवार रात लड़ाकों ने सिंध के काशमोर क्षेत्र के पास शाहवाली में सुई से कराची जाने वाली गैस पाइपलाइन में विस्फोटक लगाकर उसे उड़ा दिया। प्रवक्ता ने कहा कि जब तक बलोचिस्तान को आजाद नहीं किया जाता, तब तक ऐसे हमले जारी रहेंगे।

पहले भी हुए हैं ट्रेनों पर हमले

इससे पहले भी बलोच मुक्ति सेना रेलवे प्रतिष्ठानों और पाकिस्तान की सेना को निशाना बना चुकी है। बलोच मुक्ति सेना ने 9 नवंबर, 2024 को क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले में क्वेटा के इन्फैंट्री स्कूल से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सैन्यकर्मियों को माजिद ब्रिगेड ने निशाना बनाया था।

इसके बाद 11 मार्च, 2025 को बोलन क्षेत्र में जाफर एक्सप्रेस का अपहरण कर लिया गया था। इस ऑपरेशन में बलोच मुक्ति सेना की माजिद ब्रिगेड ने सैकड़ों पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक बनाया था और बाद में शर्तों के आधार पर उन्हें छोड़ा गया था।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई
Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा