Sahebganj News: 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 2.64 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी 'दो बूंद ज़िंदगी की'

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामदेव पासवान ने संभाली कमान

Sahebganj News: 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 2.64 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी 'दो बूंद ज़िंदगी की'
(पल्स पोलियो अभियान शुरुआत)

साहिबगंज जिले में 28 से 30 जून तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 2.64 लाख से अधिक बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है। उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने बताया कि पहले दिन बूथ कवरेज के बाद स्वास्थ्य विभाग की 1333 टीमें छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाने के लिए घर-घर जाएंगी।

साहिबगंज: जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक चलाया जा रहा है। इस दौरान 0 से 5 साल तक के 2,64,166 बच्चों को पोलियो से बचाव की 'दो बूंद जिंदगी की' पिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामदेव पासवान ने बताया कि अभियान के पहले दिन 28 जून को सभी पोलियो बूथों पर दवा पिलाई गई। वहीं 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को खुराक देंगी।

अभियान के लिए जिले में कुल 1411 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में 85 और ग्रामीण क्षेत्रों में 1248 बूथ शामिल हैं। डोर-टू-डोर कवरेज के लिए 1333 हाउस होल्डर टीमें लगाई गई हैं। इसके अलावा 48 मोबाइल टीमें, 1483 वैक्सीनेटर और 311 सुपरवाइजर प्रतिनियुक्त किए गए हैं। 

जिले में 30 चलता-फिरता बूथ भी बनाए गए हैं। कुल 2882 टीमें वैक्सीनेशन में लगाई गई हैं। शत-प्रतिशत बच्चों को कवर करने के लिए जिले में 3 लाख 37 हजार पोलियो डोज पहुंच चुकी है। लोगों को जागरूक करने के लिए सभी प्रखंडों में माइकिंग के जरिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। 

अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग और सूर्या नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी भी सहयोग करेंगे। उपायुक्त दीपक कुमार दुबे और सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 5 वर्ष तक के हर बच्चे को पोलियो की दवा जरूर पिलाएं और राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

यह भी पढ़ें: मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सीसीएल और कलाकृति के सहयोग से "स्वच्छता ऑन कैनवास" प्रतियोगिता संपन्न सीसीएल और कलाकृति के सहयोग से "स्वच्छता ऑन कैनवास" प्रतियोगिता संपन्न
Koderma News: सीएच प्लस टू हाई स्कूल में दो दिवसीय एनसीसी बी सर्टिफिकेट परीक्षा संपन्न
Hazaribagh News: पीएम सूर्य घर योजना के तहत बरही का करसो गांव बनेगा मॉडल सोलर विलेज
Palamu News: वरिष्ठ पत्रकार राजीव सिन्हा के पिता राजेंद्र प्रसाद सिन्हा का निधन, क्षेत्र में शोक
Hazaribagh News: पेलावल पुलिस ने नशीली दवाओं के सिंडिकेट का किया भंडाफोड़
Sahebganj News: 'मन की बात' सुन भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया 'एक पेड़ मां के नाम', संगठनात्मक बैठक आयोजित
Koderma News: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक स्थानीय रेस्टोरेंट में संपन्न
Giridih News: श्री कबीर ज्ञान मंदिर में कबीर ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ
Giridih News: उपायुक्त, एसपी और सिविल सर्जन ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
Deoghar News: अनुमंडलीय अस्पताल से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ
Sahebganj News: झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक संपन्न
Sahebganj News: 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 2.64 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी 'दो बूंद ज़िंदगी की'