यूएस सेना के हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत अत्यंत दुखद, भारत की विदेश नीति और कूटनीति चिंताजनक: कैलाश यादव
पीएम मोदी की विदेश यात्रा सवालों के घेरे में, विरोध दर्ज कराने के बजाय नृत्य देखने में व्यस्त
राजद प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने अमेरिकी कार्रवाई में तीन भारतीय नाविकों की मौत पर दुख जताते हुए केंद्र सरकार की विदेश नीति और कूटनीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार से पूरे मामले पर स्पष्ट रुख अपनाने और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
रांची: राजद प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस बयान जारी कर अमेरिकी सेना की कार्रवाई में तीन भारतीय नाविकों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार की विदेश नीति और कूटनीति पर सवाल उठाए हैं।
कैलाश यादव ने कहा कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों के उल्लंघन के आरोप में कुछ तेल टैंकरों को निशाना बनाया था। इसी कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक शिपिंग से जुड़े तीन नाविकों की मौत हो गई, जो अत्यंत दुखद और चिंताजनक है।


यादव ने कहा कि तीन भारतीय नाविकों की मौत बेहद संवेदनशील विषय है और इसको लेकर देशभर में आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रही है।
उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति और कूटनीतिक प्रयासों की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। देशवासियों के बीच यह धारणा बन रही है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के हितों की रक्षा के लिए और अधिक प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।
कैलाश यादव ने तीनों मृत भारतीय नाविकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी सहानुभूति जताई। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से पूरे मामले में स्पष्ट स्थिति सामने रखने और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


