सीसीएल में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान; प्रीति सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण

एसटीसी गांधीनगर में हुआ शानदार पौधारोपण कार्यक्रम

सीसीएल में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान; प्रीति सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण
(सीसीएल: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान)

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के एसटीसी गांधीनगर में अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 200 फलदार व आयुर्वेदिक पौधों का वितरण किया गया और जरूरतमंदों के बीच खाद्य पैकेट बांटे गए।

रांची: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सीसीएल में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत एसटीसी, गांधीनगर में वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर रीता तिवारी, नीरू हंजूरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सीसीएल कर्मी , कर्मियों के परिजनों तथा अर्पिता महिला मंडल की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

इस अवसर पर अर्पिता महिला मंडल की सभी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगभग 200 पौधों का वितरण भी किया गया। वितरित पौधों में आयुर्वेदिक, फलदार एवं पुष्पीय पौधे शामिल थे। सदस्यों ने आसपास के लोगों के बीच पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा प्रत्येक व्यक्ति से पौधारोपण एवं उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की भावना से जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य पैकेटों का भी वितरण किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं जनसेवा को समर्पित इस पहल की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

इस अवसर पर अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह ने कहा, "विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान मातृत्व और प्रकृति दोनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक सुंदर प्रयास है। हम सभी को एक-एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके।"

यह भी पढ़ें: विश्व पर्यावरण दिवस पर बोकारो क्लब में सिट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता का आयोजन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सीसीएल कर्मी एवं अर्पिता महिला मंडल की  सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: पर्यावरण सप्ताह के दूसरे दिन न्यू मधुबन वाशरी में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई गई शपथ

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर पूरी हुई पूरी तरह पारदर्शी भर्ती Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर पूरी हुई पूरी तरह पारदर्शी भर्ती
Dhanbad News: मुनिडीह हादसे के पीड़ित परिवारों को मिली राहत, बीसीसीएल ने दिए 10-10 लाख रुपये और नियोजन
Dhanbad News: एएसआई को मिला आधुनिक पुलिसिंग का कड़ा प्रशिक्षण, अनुसंधान पर एसएसपी का जोर
बीआईटी मेसरा में हाइपरस्पेक्ट्रल डेटा और एआई पर संकाय विकास कार्यक्रम का दूसरा दिन
चेहरे और कंधे में गोली लगी, फिर भी आतंकी को मार गिराया, जानिए कीर्ति चक्र विजेता मीनाक्षी सुंदरम की वीरगाथा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की कृषि और पशुपालन विभाग की समीक्षा
Deoghar News: पॉलिटेक्निक के बीबीए-बीसीए सेमेस्टर परीक्षाओं का सफल और कदाचारमुक्त आयोजन
Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव के पास खेत में मिला घायल गिद्ध, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू
Hazaribagh News: तलासवर पंचायत में विशेष ग्राम सभा आयोजित, 608 आवास लाभुकों की सूची सत्यापित
Hazaribagh News: बड़कागांव-टंडवा लाइफलाइन संकट, पसेरिया के पास सालभर से आधी धंसी सड़क, विभाग मौन
Hazaribagh News: उपायुक्त के निर्देश पर ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण
Giridih News: महिला भ्रष्टाचार सुधार समिति ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि