Hazaribagh News: पीएम सूर्य घर योजना के तहत बरही का करसो गांव बनेगा मॉडल सोलर विलेज

उप विकास आयुक्त सहित कई आला अधिकारी रहे मौजूद

Hazaribagh News: पीएम सूर्य घर योजना के तहत बरही का करसो गांव बनेगा मॉडल सोलर विलेज
(सोलर विलेज करसो चयनित)

हजारीबाग के बरही प्रखंड अंतर्गत करसो गांव को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मॉडल ग्राम के रूप में चुना गया है। उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्देश दिया गया कि अगले छह माह तक इस गांव में पीएम-कुसुम सहित सभी सौर ऊर्जा योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन कर इसे एक आदर्श मॉडल बनाया जाए।

हजारीबाग: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना के तहत बरही प्रखंड के करसो गांव का चयन किया गया है। शनिवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस चयनित गांव में अगले छह माह तक सौर ऊर्जा आधारित योजनाओं का विशेष रूप से क्रियान्वयन किया जाएगा। 

इससे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का अधिक लाभ मिल सके। बैठक में उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सहित संबंधित विभागों के कई अधिकारियों ने भाग लिया। समीक्षा बैठक के दौरान जिले के सभी प्रखंडों से एक-एक गांव का चयन किया गया।

इसी योजना के तहत बरही प्रखंड से करसो को उम्मीदवार ग्राम के रूप में चुना गया।इस योजना के तहत् करसो गांव में अगले छह माह तक पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम-कुसुम योजना सहित अन्य सौर ऊर्जा आधारित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इस योजना के तहत प्रशासन का मुख्य उद्देश्य करसो गांव में स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना, ग्रामीणों को सस्ती एवं सुगम बिजली उपलब्ध कराना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। 

इससे ऊर्जा की बचत के साथ-साथ ग्रामीणों को आर्थिक लाभ भी मिलेगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि करसो गांव में सभी योजनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि यह गांव प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का एक आदर्श मॉडल बन सके। यह सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर लगभग 1 करोड़ परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ़्त बिजली मिल सके।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विभावि के डॉ सुकल्याण मोइत्रा को झारखंड सरकार ने किया सम्मानित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सीसीएल और कलाकृति के सहयोग से "स्वच्छता ऑन कैनवास" प्रतियोगिता संपन्न सीसीएल और कलाकृति के सहयोग से "स्वच्छता ऑन कैनवास" प्रतियोगिता संपन्न
Koderma News: सीएच प्लस टू हाई स्कूल में दो दिवसीय एनसीसी बी सर्टिफिकेट परीक्षा संपन्न
Hazaribagh News: पीएम सूर्य घर योजना के तहत बरही का करसो गांव बनेगा मॉडल सोलर विलेज
Palamu News: वरिष्ठ पत्रकार राजीव सिन्हा के पिता राजेंद्र प्रसाद सिन्हा का निधन, क्षेत्र में शोक
Hazaribagh News: पेलावल पुलिस ने नशीली दवाओं के सिंडिकेट का किया भंडाफोड़
Sahebganj News: 'मन की बात' सुन भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया 'एक पेड़ मां के नाम', संगठनात्मक बैठक आयोजित
Koderma News: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक स्थानीय रेस्टोरेंट में संपन्न
Giridih News: श्री कबीर ज्ञान मंदिर में कबीर ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ
Giridih News: उपायुक्त, एसपी और सिविल सर्जन ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
Deoghar News: अनुमंडलीय अस्पताल से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ
Sahebganj News: झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक संपन्न
Sahebganj News: 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 2.64 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी 'दो बूंद ज़िंदगी की'