ब्लू ओशन द स्टडी लाइब्रेरी के छात्र का भारतीय वायुसेना में चयन, सम्मान समारोह में झूम उठा संस्थान

संचालक धनु कुमार और विभूति सिंह ने किया सम्मानित

ब्लू ओशन द स्टडी लाइब्रेरी के छात्र का भारतीय वायुसेना में चयन, सम्मान समारोह में झूम उठा संस्थान
भारतीय वायुसेना में चयनित होने पर ऋषि कुमार वर्मा को सम्मानित करते ब्लू ओशन द स्टडी लाइब्रेरी के संचालक

गिरिडीह के नया पुल सिहोडीह स्थित ब्लू ओशन द स्टडी लाइब्रेरी के छात्र ऋषि कुमार वर्मा का भारतीय वायुसेना में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर लाइब्रेरी में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया।

गिरिडीह: नया पुल, सिहोडीह स्थित ब्लू ओशन द स्टडी लाइब्रेरी में रविवार की शाम एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लाइब्रेरी के छात्र ऋषि कुमार वर्मा के भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) में चयन होने की खुशी में आयोजित किया गया।

समारोह में ब्लू ओशन द स्टडी लाइब्रेरी के संचालक धनु कुमार एवं आरके सिंह कॉम्प्लेक्स के संचालक विभूति सिंह ने ऋषि कुमार वर्मा को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर धनु कुमार और विभूति सिंह ने कहा कि ऋषि की सफलता संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। आने वाले दिनों में ब्लू ओशन द स्टडी लाइब्रेरी से कई और छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं सरकारी सेवाओं में चयनित होंगे।

उन्होंने बताया कि नया पुल, सिहोडीह (गिरिडीह) स्थित ब्लू ओशन द स्टडी लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को शांत, अनुशासित और प्रेरणादायक अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे उन्हें अपनी तैयारी बेहतर ढंग से करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने कार्यालय कक्ष में लगाया भव्य जनता दरबार

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों ने ऋषि कुमार वर्मा की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही विश्वास जताया कि उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए उत्साहित करेगी।

यह भी पढ़ें: जमुआ में भाजपा का भव्य योग कार्यक्रम, महिलाओं और युवाओं की रही बड़ी भागीदारी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?
झारखंड में संसाधनों की लूट चरम पर, यह वसूली की सरकार है: सुदेश महतो
Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी
Explainer: क्या है 'Boss Scam'? WhatsApp पर बॉस बनकर हो रही लाखों की ठगी, जानिए पूरा खेल
PhonePe, Google Pay और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक जगह दिखेंगे सभी ऑटो-पेमेंट
फीफा विश्व कप 2026: मेसी के डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रिया पर अर्जेंटीना की जीत
इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं
कतर के रास लाफान में बड़ा हादसा, 12 भारतीय नागरिकों की गई जान
फीफा विश्व कप 2026: जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक विश्व कप से बाहर