सीसीएल के गांधीनगर अस्पताल में 17 जुलाई को लगेगा नि:शुल्क हृदय रोग चिकित्सा शिविर, मैक्स अस्पताल के विशेषज्ञ देंगे परामर्श

मैक्स अस्पताल के डॉ. राजीव राठी करेंगे जांच

सीसीएल के गांधीनगर अस्पताल में 17 जुलाई को लगेगा नि:शुल्क हृदय रोग चिकित्सा शिविर, मैक्स अस्पताल के विशेषज्ञ देंगे परामर्श
सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल, गांधीनगर में आयोजित होने वाले नि:शुल्क हृदय रोग चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ परामर्श देंगे डॉ. राजीव राठी।

सीसीएल अस्पताल, गांधीनगर अस्पताल, हृदय रोग शिविर, कार्डियक क्लिनिक, डॉ. राजीव राठी, मैक्स अस्पताल, रांची स्वास्थ्य शिविर, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के केंद्रीय अस्पताल, गांधीनगर (कांके रोड) में 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को नि:शुल्क हृदय रोग चिकित्सा शिविर (कार्डियक क्लिनिक) का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जिसमें हृदय रोग से पीड़ित मरीजों की जांच और विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

मैक्स अस्पताल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ देंगे सेवा

शिविर में मैक्स अस्पताल, नई दिल्ली के सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राजीव राठी मरीजों की जांच करेंगे और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह देंगे। हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीज इस नि:शुल्क शिविर का लाभ उठा सकते हैं।

पुरानी मेडिकल रिपोर्ट साथ लाने की अपील

सीसीएल अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से अपील की है कि यदि उनके पास पहले के इलाज, जांच या मेडिकल रिपोर्ट उपलब्ध हों, तो वे उन्हें अपने साथ अवश्य लेकर आएं। इससे मरीजों की बीमारी का बेहतर मूल्यांकन कर उचित सलाह दी जा सकेगी।

विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की पहल

सीसीएल समय-समय पर देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ चिकित्सकों को आमंत्रित कर विभिन्न बीमारियों से संबंधित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता है। इन शिविरों का उद्देश्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को उनके घर के नजदीक ही आधुनिक और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठा सकें।

यह भी पढ़ें: 20 की उम्र में दांतों की अनदेखी पड़ सकती है भारी, विशेषज्ञों ने दी नियमित ओरल केयर की सलाह

सीसीएल प्रबंधन ने हृदय रोग से पीड़ित मरीजों और उनके परिजनों से इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में शामिल होकर विशेषज्ञ परामर्श का लाभ लेने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: भारत टेक्स 2026: नई दिल्ली में उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने झारखंड पैवेलियन का किया उद्घाटन

 
 
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Pakur News: 32 वर्षीय राहुल राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी Pakur News: 32 वर्षीय राहुल राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
Pakur News: जमीनी विवाद में मारपीट के चार प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: DC मेघा भारद्वाज ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण का लिया जायजा
Pakur News: समाहरणालय में आयोजित जन समाधान दिवस में DC मेघा भारद्वाज ने सुनीं जनसमस्याएं
Deoghar News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में सुनी गई समस्याएं, मौके पर हुआ कई मामलों का समाधान
Deoghar News: नगर निगम में मनाया गया 'नमस्ते दिवस', सफाई मित्रों को वितरित की गई पीपीई किट
Deoghar News: 2003 की मतदाता सूची से मिलान कर जमुनिया में सही किए जा रहे वोटर्स रिकॉर्ड
Deoghar News: MITT संस्थान की NSS इकाई ने निकाली जल संरक्षण जन-जागरूकता रैली, दिए प्रेरक संदेश
Deoghar News: ICT इंस्ट्रक्टरों को मिला प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण पर दिया गया जोर
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 4-वर्षीय बीएससी बायोटेक्नोलॉजी ऑनर्स की पढ़ाई शुरू, आवेदन आमंत्रित
Koderma News: प्रेमी को पकड़ने गई पुलिस पर नाबालिग ने चाकू से किया हमला, मची अफरा-तफरी
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, दिए निर्देश